Home Sports तीन खिलाड़ी टीम में क्‍यों नहीं?, अफरीदी ने पाक टेस्‍ट टीम को लेकर दागा सवाल

तीन खिलाड़ी टीम में क्‍यों नहीं?, अफरीदी ने पाक टेस्‍ट टीम को लेकर दागा सवाल

0
तीन खिलाड़ी टीम में क्‍यों नहीं?, अफरीदी ने पाक टेस्‍ट टीम को लेकर दागा सवाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

आबिद, जाहिद और उस्‍मान के टीम में नहीं होने पर जताया ऐतराज
कहा-इंजुरी से रिकवरी के बाद प्‍लेयर्स को टीम में स्‍थान नहीं दिया जाता

नई दिल्‍ली. श्रीलंका के दौरे के लिए पाकिस्‍तान की 16 सदस्‍यीय टीम (Pakistan Test Team) का ऐलान कर दिया गया है. अपेक्षा के अनुसार जहां टीम की कमान बाबर आजम (Babar Azam)को सौंपी गई है,वहीं विकेटकीपर मोहम्‍मद रिजवान को उप कप्‍तान बनाया गया है. पाकिस्‍तान टीम के पूर्व कप्‍तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) अगले माह श्रीलंका में होने वाली दो टेस्‍ट के लिए पाकिस्‍तान टीम में तीन प्‍लेयर्स के न होने पर सवाल उठाया है.

अफरीदी ने आबिद अली (Abid Ali), जाहिद महमूद (Zahid Mahmood) और उस्‍मान सलाहुद्दीन (Usman Salahuddin) के टीम में नहीं होने पर चिंता जताई है. बूम-बूम अफरीदी का मानना है कि प्रतिभा और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद इन तीनों के प्रदर्शन को नजरअंदाज किया गया.

cricketpakistan. com की रिपोर्ट के अनुसार अफरीदी ने कहा, ‘हमने एक टेस्‍ट प्‍लेयर डेवलप किया था, वह बीमार हुआ और इलाज के बाद रिकवर हुआ. मैं आबिद अली की बात कर रहा हूं. वह कहां है, मुझे समझ में नहीं आ रहा. उसके अलावा आपने दो लेग स्पिनर को टीम में रखा है.जाहिद महमूद नाम का एक स्पिनर था,वह कहां है ? ‘ उन्‍होंने कहा कि बाकी टीम ठीक है लेकिन प्‍लेयर्स इंजुरी के कारण कुछ समय के लिए टीम से बाहर होते हैं, उसके बाद टीम में जगह के लिए संघर्ष करना पड़ता है. उन्‍होंने कहा, ‘मेरे ख्‍याल से उस्‍मान सलाहुद्दीन पहले पाकिस्‍तान के लिए खेल चुका है और कुछ शानदार प्रदर्शन दे चुका है, वह कहां है? आप पूरी तरह नए प्‍लेयर्स को जगह दे देते हैं. उन प्‍लेयर्स को चांस क्‍यों नहीं देते जिन पर आप पहले ही ‘इनवेस्‍ट’ कर चुके हैं.’

शाहिद अफरीदी ने इन तीन प्‍लेयर्स की वकालत की.
आबिद अली: 35 वर्ष के ओपनर आबिद अली 16 टेस्‍ट खेलकर 1180 रन (औसत 49.16) बना चुके हैं जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. नाबाद 215 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर है.आबिद ने छह वनडे मैच भी पाकिस्‍तान के लिए खेले हैं और 39 के औसत से 234 रन बनाए हैं.
उस्‍मान सलाहुद्दीन: मध्‍य क्रम के बैटर उस्‍मान ने पाकिस्‍तान के लिए एक टेस्‍ट और दो वनडे खेले हैं. टेस्‍ट की दो पारियों में 37 रन बनाए थे.वैसे फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद प्रभावी है और 139 मैचों में 48.96 के ओसत से 9254 रन बना चुके हैं जिसमें 28 शतक शामिल हैं.
जाहिद महमूद : 35 साल के जाहिद लेगब्रेक बॉलर हैं. पाकिस्‍तान की ओर से दो टेस्‍ट और चार वनडे मैच खेले हैं. टेस्‍ट में 12 और वनडे में चार विकेट ले चुके हैं. 116 रन देकर छह विकेट उनका एक मैच का सर्वश्रेष्‍ठ विष्‍लेषण है.एक बार पारी में 4 विकेट ले चुके हैं.

पाकिस्‍तान टेस्‍ट टीम : बाबर आजम, मो. रिजवान, आमिर जमाल, अब्‍दुल्‍ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्‍मद हुरैरा, मो. नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमानर अली आगा, सरफराज अहमद,साउद शकील,शाहीन अफरीदी और शान मसूद.

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, Pcb, Shahid afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here