Home Breaking News बायोपिक ‘बाघा जतिन’ के फर्स्ट लुक में पगड़ी पहने-राइफल थामे नजर आए देव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बायोपिक ‘बाघा जतिन’ के फर्स्ट लुक में पगड़ी पहने-राइफल थामे नजर आए देव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

0
बायोपिक ‘बाघा जतिन’ के फर्स्ट लुक में पगड़ी पहने-राइफल थामे नजर आए देव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

[ad_1]


बंगाली स्टार देव अधिकारी ने अपनी आगामी फिल्म ‘बाघा जतिन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता ने 23 जून को फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर का अनावरण किया है। उनकी यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी जतींद्रनाथ मुखर्जी के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अरुण रॉय ने किया है। डायरेक्टर इस फिल्म पर पिछले 1.5 साल से काम कर रहे हैं।



देव ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हुकुम-ए-अत्याचार को खत्म करने के लिए बहुत नहीं, बस एक शेर ही काफी है!” हम पहेली बार के साथ भारत के धरती पुत्र बाघा जतिन की अमर कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं! दुर्गा पूजा और नवरात्रि के शुभ अवसर पर देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स की फ्रीडम फाइटर ‘बाघा जतिन’ की सबसे बड़ी प्रस्तुति आ रही है।’


शेयर किए गए इस पोस्टर में देव पगड़ी पहने और सेना की वर्दी में राइफल थामे हुए बेहद शानदार लुक दे रहे हैं। उनके इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म का पोस्ट प्रशंसकों के बीच तुरंत हिट हो गया, जिसके बाद इस फिल्म के हिट होनी की उम्मीद जताई जा रही है।


देव स्टार बायोपिक फिल्म बाघा जतिन 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह देव की दूसरी बायोपिक और ऐतिहासिक फिल्म है। उन्होंने इससे पहले फिल्म ‘गोलोंदाज’ में नागेंद्र प्रसाद सरबाधिकारी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने नागेंद्र प्रसाद की भूमिका निभाई, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का जनक कहा जाता।

Rajeev Khandelwal: ‘पुरुषों को नहीं मिलता महिलाओं जितना समर्थन’, कास्टिंग काउच पर छलका राजीव खंडेलवाल का दर्द


बता दें कि देव को आखिरी बार फिल्म ‘प्रोजापोटी’ में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ‘प्रधान’ और ‘ब्योमकेश ओ दुर्गो रहस्य’ में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-  Sanjay Dutt: जेल में इस तरीके से वेट लिफ्टिंग करते थे संजय दत्त, वर्कआउट कर बना ली थी बॉडी




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here