[ad_1]

सहवाग ने नए मिस्टर कूल को लेकर बयान दिया है
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके हमेशा कूल टेम्परामेंट और मैदान पर सटीक फैसला लेने के लिए जाना जाता है। मुश्किल समय में भी धोनी घबराते नहीं दिखते और इसी खासियत की वजह से उनकी कप्तानी में भारतीय टीम विश्व चैंपियन और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल चैंपियन रह चुकी है। इसी वजह से दुनिया ने उनका नाम ‘कैप्टन कूल’ रख दिया था। हालांकि, धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी और भारत के पूर्व महान ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अब किसी नए खिलाड़ी को ‘मिस्टर कूल’ का तमगा देने का समय आ चुका है। सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को यह उपलब्धि दी है। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया।
[ad_2]
Source link