Home Breaking News Pratapgarh : तीन बच्चों समेत मां ने कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत, परदेस न ले जाने पर पति से थी नाराज

Pratapgarh : तीन बच्चों समेत मां ने कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत, परदेस न ले जाने पर पति से थी नाराज

0
Pratapgarh : तीन बच्चों समेत मां ने कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत, परदेस न ले जाने पर पति से थी नाराज

[ad_1]

Mother along with three children jumped into the well, all four died, she was angry with her husband for not t

महिला चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

गांव निवासी सोहनलाल बुधवार को परदेस चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा।

 

पति के जाने के बाद प्रमिला देवी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं में कूद गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here