[ad_1]
वर्ष 2013 के बाद से कोई भी ICC ट्रॉफी जीतना भारतीय टीम (Team India) के लिए सपना ही है. भारतीय टीम ने वर्ष 2013 में 23 जून को ही MS धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. बारिश के कारण ट्वेंटी- ट्वेंटी फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया था. टूर्नामेंट में अपने सभी मैच प्रभावी अंदाज में टीम इंडिया ने अपने नाम किए थे. वैसे तो हर खिलाड़ी का इस जीत में योगदान था लेकिन जिस एक प्लेयर ने सबसे दमदार प्रदर्शन कर इस जीत को संभव बनाया था वह थे ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan). उन्होंने टूर्नामेंट की पांच पारियों में दो शतकों के साथ 90.75के औसत और 101.40 के स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए थे और कोई बैटर रनों के मामले में उनके आसपास भी नहीं था. पांच मैचों की पांच पारियेां में 229 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट रनों के मामले में ‘गब्बर’ के बाद दूसरे और श्रीलंका के कुमार संगकारा चार मैचों में 222 रन बनाते हुए तीसरे नंबर पर थे.
[ad_2]
Source link