Home Sports ऐसे ही 4 युवाओं को नहीं मिला मौका, कोई 80 की औसत से बना रहा रन तो कोई 21 की…

ऐसे ही 4 युवाओं को नहीं मिला मौका, कोई 80 की औसत से बना रहा रन तो कोई 21 की…

0
ऐसे ही 4 युवाओं को नहीं मिला मौका, कोई 80 की औसत से बना रहा रन तो कोई 21 की…

[ad_1]

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इसमें यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और ईशान किशन का नाम प्रमुख है. बात करें इन चारों खिलाड़ियों के फर्स्ट क्लास प्रदर्शन के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार है-

01

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. आगामी दौरे के लिए ब्लू टीम से कई अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. (AP)

02

आगामी टेस्ट दौरे के लिए शामिल किए गए नए खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार का नाम प्रमुख है. बात करें इन तीनो खिलाड़ियों के फर्स्ट क्लास प्रदर्शन के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार है- (Yashasvi jaiswal/Instagram)

03

21 वर्षीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 15 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 26 पारियों में 80.21 की औसत से 1845 रन निकले हैं. जायसवाल के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नौ शतक और दो अर्द्धशतक दर्ज है. (Yashasvi jaiswal/Instagram)

04

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय बेड़े में शामिल किया गया है. गायकवाड़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अबतक कुल 28 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 47 पारियों में 42.19 की औसत से 1941 रन निकले हैं. गायकवाड़ के नाम यहां छह शतक और नौ अर्द्धशतक दर्ज है. (Ruturaj Gaikwad/Instagram)

05

बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को भी टेस्ट सीरीज के लिए ब्लू टीम में चुना गया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अबतक कुल 39 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 70 पारियों में 21.55 की औसत से 149 सफलता हाथ लगी है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुमार के नाम आठ बार चार एवं छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. (Mukesh Kumar/Instagram)

06

इन तीनो खिलाड़ियों के अलावा एक बार फिर टेस्ट प्रारूप के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम इंडिया में चुना गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा. किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 48 मैच खेलते हुए 82 पारियों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह शतक और 16 अर्द्धशतक निकले हैं. (PTI)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here