Home Breaking News हॉलीवुड से चुराए गए हैं ‘आदिपुरुष’ के ये सीन, सोने की लंका से वानर सेना तक सब कॉपीड

हॉलीवुड से चुराए गए हैं ‘आदिपुरुष’ के ये सीन, सोने की लंका से वानर सेना तक सब कॉपीड

0
हॉलीवुड से चुराए गए हैं ‘आदिपुरुष’ के ये सीन, सोने की लंका से वानर सेना तक सब कॉपीड

[ad_1]


आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में बनी हुई है। पहले फिल्म के वीएफएक्स और फिर डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ। आदिपुरुष के डायलॉग बदल दिए गए हैं। बेशक फिल्म को लेकर जितना हाइप रहा उतनी ही रफ्तार से फिल्म ने फैन्स को निराश भी किया। हालांकि आदिपुरुष अभी तक 348.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इस फिल्म को हॉलीवुड से कॉपीड बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म के कौन से सीन हॉलीवुड से कॉपी हैं-




वानर सेना

आदिपुरुष में भगवान राम की वानर सेना में दिखाए गए बंदरों को लोग साल 2011 में आई फिल्म प्लैनेट ऑफ एप्स से कॉपीड बता रहे हैं। जैसे उस फिल्म में दौड़ते हुए बंदर आते हैं, ठीक उसी तरह इसमें भी दौड़ते हुए बंदर आ रहे हैं।


सैफ अली खान

इस फिल्म में लंकेश बने सैफ अली खान को पुष्पक विमान की जगह चमगादड़ पर सवार दिखाया गया है। चमगादड़ भी गॉट के ड्रैगन का कॉपी नजर आ रहा है। उसमें इसी तरीके से ड्रैगन उड़ते नजर आए हैं।


सोने की लंका

रामायण में हमेशा से सोने की लंका का जिक्र रहा है। लेकिन आदिपुरुष में लंका काली दिखाई गई है। सिर्फ इतना ही नहीं लंका को थॉर: रैगनारॉक के एसगार्ड की कॉपी बताया जा रहा है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here