Home Sports ICC Rules : बैट से जुड़े नियम, जब एल्युमीनियम का बैट लेकर पहुंचे थे लिली

ICC Rules : बैट से जुड़े नियम, जब एल्युमीनियम का बैट लेकर पहुंचे थे लिली

0
ICC Rules : बैट से जुड़े नियम, जब एल्युमीनियम का बैट लेकर पहुंचे थे लिली

[ad_1]

Cricket Rule: क्रिकेट के खेल में बैट (Cricket Bat) कैसा और किस आकार का हो, मेरिलबोर्न क्रिकेट क्‍लब (MCC) के नियम 5 में इस बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC ) के लिए नियम बनाने वाली संस्‍था MCC के नियम 5.1.1 बताता है कि बैट के दो भाग होते हैं एक हैंडल और दूसरा ब्लेड. बैट का हैंडल (Handle of bat) मुख्‍य रूप से बेंत या लकड़ी का होना चाहिए. बैट के हैंडल का वह पार्ट जो ब्‍लेड (Blade) के पूरी तरह से बाहर होता है, उसे हैंडल का अपर पार्ट कहा जाता है तथा बैट को पकड़ने के लिए इस्‍तेमाल होता है. हैंडल के अपर पार्ट को ग्रिप से कवर किया जा सकता है. नियम में यह साफ तौर पर इस बात का उल्‍लेख है कि बैट का ब्‍लेड सिर्फ और सिर्फ लकड़ी का होगा. सभी बैट्स पर व्यावसायिक पहचान चिन्ह (commercial identifications) हो सकते हैं लेकिन इनकी साइज भी तय किए गए नियमों के अनुसार होनी चाहिए.

रूल 5.4 में बैट की सुरक्षा और इसके रिपेयर के बारे में बताया गया है, इसके अनुसार, ब्लेड के फेस, इसकी साइड्स और और ऊपरी भाग (face, Sides and shoulders) की सुरक्षा या ब्लेड की सतह को हुए नुकसान की मरम्मत के लिए कोई ऐसा पदार्थ ब्लेड पर लगाया जा सकता है जो कड़ा न हो. इसके अलावा किसी अन्‍य नुकसान की मरम्मत के लिए ब्लेड में सॉलिड मटेरियल के रूप में लकड़ी को डाला जा सकता है लेकिन इसके लिए गोंद (Adhesives) का प्रयोग कम से कम करना होगा. इसके साथ ही बैट के किसी भी हिस्‍से की बनावट ऐसी नहीं होनी चाहिए कि गेंद को नुकसान पहुंचे.

बैट के आकार की सीमा: रूल 5.7.1 के अनुसार, हैंडल का निचला भाग ब्लेड में जोड़ने के बाद बैट की अधिकतम लंबाई 38 इंच या 96.52 सेमी. से अधिक नहीं होनी चाहिए. बैट के ब्‍लेड की चौड़ाई 4.25 इंच/10.8 सेमी, डेप्‍थ (गहराई) 2.64 इंच/6.7 सेमी और इसके किनारे (edges) 1.56 इंच / 4.0 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए. साइज 6 और उससे कम के बल्ले को छोड़ दें तो हैंडल, बैट की कुल लंबाई के 52 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए. इसी तरह बैट को ढंकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मटेरियल की मोटाई 0.04 इंच/0.1 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए. ब्लेड के तले में लगाए गए किसी प्रोटेक्टिव मटेरियल की अधिकतम मोटाई 0.12 इंच/0.3 सेमी होनी चाहिए.

नियमों के अनुसार, लकड़ी के अलावा किसी अन्‍य बैट के इस्‍तेमाल की इजाजत नहीं है लेकिन इसके उल्‍लंघन का एक मामला 1979 में एशेज सीरीज के दौरान सामने आया था जब पर्थ में ऑस्‍ट्रेलिया के डेनिस लिली एल्‍युमीनियम का बैट लेकर क्रीज पर न केवल पहुंचे थे बल्कि कुछ गेंदें भी इससे खेली थीं. इंग्‍लैंड के कप्‍तान माइक ब्रेयरली को जब इस बारे में जानकारी लगी तो उन्‍होंने फील्‍ड अम्‍पायर से इस बारे में शिकायत की. मामले में अम्‍पायर के दखल के बाद लिली बमुश्किल लकड़ी के बैट से खेलने को राजी हुए थे.

Tags: Cricket, ICC, ICC Rules

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here