Home Sports चेतेश्वर पुजारा हुए टीम से आउट, तो पिता का छलका दर्द

चेतेश्वर पुजारा हुए टीम से आउट, तो पिता का छलका दर्द

0
चेतेश्वर पुजारा हुए टीम से आउट, तो पिता का छलका दर्द

[ad_1]

हाइलाइट्स

चेतेश्वर पुजारा ने 2023 में लगाया केवल एक अर्धशतक.
आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं है पुजारा का नाम.

नई दिल्ली. भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद से ही टीम इंडिया में उथल-पुथल मची हुई है. अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी वेस्टइंडीज के खिलाफ (IND vs WI) टेस्ट सीरीज से नए चैंपियनशिप सीजन की शुरुआत करेगी. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है. कुछ खिलाड़ियों पर हार का भारी असर पड़ा है जिसमें चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी शामिल हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में टीम इंडिया की वॉल कहे जाने वाले पुजारा का नाम नहीं है. बेटे का नाम लिस्ट में नहीं देखकर पिता का दर्द भी छलका है.

पिछले कुछ सालों से पुजारा काफी खराब फॉर्म से जूझे, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा. इतना ही नहीं, वह कई महीनों तक टीम से बाहर भी रहे. लेकिन शांत स्वभाव के पुजारा ने हार नहीं मानी और काउंटी क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा कर सेलेक्टर्स को टीम में वापसी कराने के लिए मजबूर कर दिया. बांग्लादेश दौरे पर पुजारा ने शानदार शतकीय पारी को अंजाम दिया था. लेकिन 2023 में उनके बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी मुश्किल समय में वह टीम इंडिया का साथ नहीं दे सके. ऐसे में उनका कमबैक प्लान फेल होता नजर आ रहा है. सेलेक्शन नहीं होने पर पुजारा के पिता का भी दर्द बाहर आया है.

वह काउंटी क्रिकेट खेलेगा- अरविंद पुजारा

इंडियन एक्सप्रेस पर पुजारा के पिता ने कहा, ‘पुजारा मानसिक रूप से बहुत मजबूत है. मैं चयन के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन वह दलीप ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा के बाद नेट्स पर कड़ी मेहनत कर रहा था और काउंटी में खेलना जारी रखेगा. एक पिता और कोच के रूप में मेरे पास विश्वास करने का कोई कारण नहीं है कि वह वापसी क्यों नहीं कर सकता.’

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मिलकर कितना कमाते? करोड़ो का है कार कलेक्शन, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में फ्लॉप रहे पुजारा

साल 2023 में पुजारा का सर्वाधिक स्कोर महज 59 रन रहा है. उन्होंने 8 पारियों में केवल 177 रन बनाए हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा के आंकड़े काफी शानदार थे, जिसके चलते बॉर्डर गावस्कर सीरीज में उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन वे घरेलू मैदानों पर भी वापसी करने के लायक छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हुए वहीं, युवा बैटर शुभमन गिल ने भी अचानक बाजी पलट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Tags: Cheteshwar Pujara, India vs west indies, Indian Cricket Team, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here