[ad_1]
हाइलाइट्स
सुनील गावस्कर ने सरफराज खान को टीम में नहीं चुने जाने पर सवाल खड़ा किया है
सरफराज खान पिछले 3 सीजन से डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं
नई दिल्ली. सरफराज खान (Sarfaraz Khan) पिछले कई सीजन से घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं. बांग्लादेश दौरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जगह नहीं मिलने के बाद उम्मीद थी कि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम में जरूर मौका दिया जाएगा, लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं ने इस होनहार क्रिकेटर को फिर नजरअंदाज कर दिया है. बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के इस रवैये से नाराज दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उनसे सवाल पूछा है कि आखिर चयन के लिए अब उस खिलाड़ी को क्या करना होगा.
गावस्कर ने ‘स्पोर्ट्स टुडे कहा, ‘सरफराज खान पिछले तीन सत्र से लगभग 100 की औसत से रन बना रहा है. उसे टीम में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा? हो सकता है कि उसे अंतिम एकादश में जगह ना मिले लेकिन टीम में उनका चयन तो होना ही चाहिए था.’
यह भी पढ़ें:BCCI का यू टर्न, एशियाई खेलों में शिरकत करेगी टीम इंडिया, किस फॉर्मेट में खेले जाएंगे मुकाबले?
सड़क पर नमाज पढ़ने के बाद मक्का में सफाई करते नजर आए मोहम्मद रिजवान, वायरल हुआ वीडियो
सरफराज खान ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी में तीन शतकों की मदद से छह मैचों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए. इस 25 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2021-22 रणजी सत्र में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक शामिल थे. गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा को ‘बलि का बकरा’ बनाने और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को अगले महीने वेस्टइंडीज में होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज की टीम से नजरअंदाज करने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की आलोचना की है.
बकौल सुनील गावस्कर, ‘उसे ऐसा लगना चाहिए कि उसके प्रदर्शन को सराहा जा रहा है. अगर ऐसा नहीं है तो, रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें. आईपीएल में अच्छा खेलकर अगर आप टेस्ट टीम में जगह बना लेंगे तो फिर रणजी ट्रॉफी का कोई फायदा नहीं है.’
.
Tags: IND vs WI, India vs west indies, Sarfaraz Khan
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 14:10 IST
[ad_2]
Source link