Home Breaking News रसोई का सबसे बड़ा सवाल, आखिर रोटी गोल क्यों होती है, यहां मिलेगा जवाब

रसोई का सबसे बड़ा सवाल, आखिर रोटी गोल क्यों होती है, यहां मिलेगा जवाब

0
रसोई का सबसे बड़ा सवाल, आखिर रोटी गोल क्यों होती है, यहां मिलेगा जवाब

[ad_1]


अभिनेत्री हुमा कुरैशी की फिल्म ‘तरला’ में महिला सेफ भूमिका निभा रही है।  फिल्म का विषय खाने से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई के कुर्ला में आयोजित फूड फेस्टिवल के दौरान लांच किया गया। इस दौरान रोटियां बेलने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और इस मुद्दे पर भी खूब बहस हुई की आखिर में रोटी गोल क्यों होती है? इस सवाल का जवाब वहां मौजूद सभी लोगों ने अपने -अपने तरीके दी  और अंत में हुमा कुरैशी ने कहा कि इस फिल्म का सही जवाब फिल्म तरला में मिलेगा।



फिल्म ‘तरला’ लोकप्रिय शेफ और कुकबुक लेखक तरला दलाल के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। हुमा कुरैशी इस फिल्म में  तरला दलाल की भूमिका निभा रही हैं, तो वहीं उनके पति  नलिन दलाल की भूमिका  शारिब हाशमी ने निभाई है। ‘तरला’  एक ऐसे  महत्वाकांक्षी महिला तरला दलाल की कहानी है, जो एक शौकिया रसोइया से एक पेशेवर रसोइया बन जाती है। वह अपने घर पर खाना पकाने की कक्षाएं खोलती है और फिर अपना टेलीविजन शो चलाने लगती है। खाना बनाने की कला में  योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से तरला दलाल को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें- StarKids: इन स्टार किड्स के लिए भी पिकनिक स्पॉट है नाना नानी का घर, जमकर होती हैं मौज


फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान हुमा कुरैशी ने कहा, ‘तरला दलाल की महत्वाकांक्षी प्रवृति और उद्देश्य के प्रति उनकी निरंतर खोज निश्चित रूप से उन दर्शकों को प्रेरित करेगी जो जीवन में कुछ उल्लेखनीय और पथ प्रदर्शक काम करना चाहते हैं। मैं अपनी मां के साथ उनका कुकरी शो देखकर बड़ी हुई हूं और उनकी कुकबुक से कई व्यंजन बनाना सीखे। तरला दलाल की इस  प्रेरक यात्रा को पर्दे पर लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने उनके उत्साह और उनकी भावना को पूरी ईमानदारी के साथ इस फिल्म में जीने की  कोशिश की है, और मुझे उम्मीद है कि मैं इस फिल्म में उनके जादुई ऑनस्क्रीन व्यक्तित्व पेश करने  में सफल रही हूं।’


तरला दलाल को आगे बढ़ाने में उनके पति नलिन दलाल का विशेष योगदान रहा है। फिल्म में तरला दलाल के पति नलिन दलाल की भूमिका शारिब हाशमी ने निभाई है। वह कहते हैं, ‘उन दिनों जब उद्यमी शब्द चलन में भी नहीं था, तरला दलाल ने कई बाधाओं को तोड़ा और एक ताकत बन गईं। हालांकि हर कोई उनकी यात्रा को जानता है, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि उस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा। लोग यह भी नहीं जानते होंगे कि तरला का एक सहायक उनका पति भी  था, जो उसके पंखों के नीचे की हवा था। तरला को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में   उसके पति ने अपने सपनों को त्याग दिया था। मुझे उम्मीद है कि तरला और नलिन की कहानी हर उस परिवार को प्रेरित करेगी, जो अभी भी पितृसत्तात्मक तरीके से काम कर सकते हैं।’


फिल्म के ट्रेलर लांच के अवसर पर हुमा कुरैशी और शारिब हाशमी के अलावा नितेश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी और फिल्म के निर्देशक पीयूष गुप्ता मौजूद रहे। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। यह फिल्म 7 जुलाई से ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर स्ट्रीम होगी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here