Home Sports कोहली की डिक्शनरी में कौन सा शब्द नहीं है? विराट के बेस्ट फ्रेंड ने बताया

कोहली की डिक्शनरी में कौन सा शब्द नहीं है? विराट के बेस्ट फ्रेंड ने बताया

0
कोहली की डिक्शनरी में कौन सा शब्द नहीं है? विराट के बेस्ट फ्रेंड ने बताया

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट और इशांत घरेलू क्रिकेट दिल्ली की ओर से खेलते हैं
कोहली ने पिता के निधन के बाद भी मैदान पर उतरने का फैसला लिया था

नई दिल्ली. अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने बताया है कि वो कौन सा शब्द है जो विराट कोहली (Virat Kohli) की डिक्शनरी में नहीं है. कोहली और इशांत दोनों लंबे समय से दोस्त हैं. दोनों ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक साथ समय बिताने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ड्रेसिंग रूम साझा किए. विराट और इशांत दोनों दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इशांत ने उस समय को याद किया जब पिता के निधन के बाद कोहली बैटिंग के लिए मैदान में उतरे थे. इशांत ने कहा कि यही स्थिति अगर उनके साथ होती तो वह ग्राउंड पर नहीं जाते.

विराट कोहली ने अपने पिता प्रेम कोहली को 2006 में खो दिया था. साथी खिलाड़ियों के बीच ‘लंबू’ के नाम से फेमस इशांत शर्मा ने यूट्यूब चैनल बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) को दिए इंटरव्यू में विराट की जमकर तारीफ की. इशांत ने कहा, ‘ जिस दिन विराट ने अपने पिता को खोया, उस दिन वह अकेले और काफी दुखी थे. उन्हें नहीं पता था कि वह कैसे रिएक्ट करें. फिर भी उन्होंने मैच में उतरने का फैसला लिया और हम उस मुकाबले को जीतने में सफल रहे. तब विराट की उम्र 17 साल थी. यही स्थिति यदि मेरे साथ होती तो मैं ग्राउंड पर नहीं जा पाता.’

BCCI को 60 दिन में चुनना होगा चीफ सेलेक्टर, वर्ल्ड कप टीम सबमिशन की डेडलाइन कब तक ? जानिए सबकुछ

विराट और इशांत हैं बेस्ट फ्रेंड
विराट कोहली ने पिछले आईपीएल सीजन के दौरान इशांत को बेस्ट फ्रेंड बताया था. इशांत पिछले काफी समय से टीम इंडिया से दूर हैं. वह आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओ से खेले थे. बकौल इशांत , ‘ विराट की डिक्शनरी में उम्मीद नाम का शब्द नहीं है. सिर्फ एक शब्द है, विश्वास.’ उसका मानना है कि विश्वास नाम का शब्द आपके अंदर है तो आप दुनिया में कुछ भी कर सकते हैं.’ यह बात कोहली ने भी पिछले साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद कही थी.

इशांत और विराट को इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
34 वर्षीय इशांत शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2021 में खेला था जबकि 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल मैच में हिस्सा लिया था. इशांत ने 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट चटकाए जबकि 80 वनडे में 115 विकेट लिए हैं. 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं. कोहली 109 टेस्ट मैचों में 8479 रन बना चुके हैं जबकि 274 वनडे में उनके नाम 12898 रन दर्ज है. 115 टी20 में विराट ने अभी तक 4008 रन बनाए हैं.

Tags: Ishant Sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here