Home Breaking News लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?

लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?

0
लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?

[ad_1]

Prabhas Lokesh Kanagaraj director shook hands with adipurush actor Going to make the biggest film of his caree

लोकेश कनगराज-प्रभास
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी पैन इंडिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस मूवी को उम्मीद के अनुसार प्यार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही इसके डायलॉग्स, वीएफएक्स और सीन्स को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है। इन सबके बावजूद भी प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है। 

लोकेश-प्रभास ने मिलाया हाथ 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश कनगराज ने खुद इस बात की पुष्टि की है। साथ ही साफ किया है कि यह दोनों के अब तक के करियर की सबसे बड़ी मूवी होगी। इस रिपोर्ट मात्र से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, लोकेश कनगराज, दलपति विजय के साथ फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग खत्म कर प्रभास के साथ बनाई जाने वाली मूवी की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे। 

Tamannaah Bhatia: होटल से चीजें चुराने वाले सवाल पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- चुराया नहीं इतने का खरीदा बाथरोब

लोकेश कनगराज का बड़ा एलान 

प्रभास और लोकेश कनगराज के हाथ मिलाने की खबर मात्र ने इन्हें हेडलाइंस का हिस्सा बना दिया है। फैंस का मानना है कि दोनों का साथ आना निश्चित रूप से धमाल साबित होगा। हालांकि, अभी भी हर किसी की निगाहें इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हुई हैं। वहीं, लोकेश ने बीते दिन बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वह लंबे समय तक इंडस्ट्री में नहीं रहना चाहते हैं। लोकेश ने 10 फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री को छोड़ने का एलान किया था। 

Rajesh Sharma: राजेश शर्मा ने की सलमान-अक्षय की जमकर तारीफ, बताया- ‘खिलाड़ी’ की किस बात से भर आई थीं आंखें

लोकेश-प्रभास का वर्कफ्रंट 

लोकेश के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बताया जा रहा है। मूवी में दलपति विजय के साथ संजय दत्त, गौतम मेनन और तृषा कृष्णन जैसे सितारे हैं। वहीं, प्रभास की बात करें तो वह आने वाले दिनों में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here