Home Sports वेस्टइंडीज या श्रीलंका किसे मिलेगा World Cup 2023 का टिकट? जिम्बाब्वे ने कैसे बिगाड़ा इनका खेल

वेस्टइंडीज या श्रीलंका किसे मिलेगा World Cup 2023 का टिकट? जिम्बाब्वे ने कैसे बिगाड़ा इनका खेल

0
वेस्टइंडीज या श्रीलंका किसे मिलेगा World Cup 2023 का टिकट? जिम्बाब्वे ने कैसे बिगाड़ा इनका खेल

[ad_1]

नई दिल्ली. क्या भारत में खेला जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज या श्रीलंका के बिना खेला जाएगा. यह सवाल इसलिए खड़ा हो गया है क्योंकि एक दिन पहले ही जिम्बाब्वे ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज को धूल चटा दी. आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है. इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से सिर्फ दो टीमों को ही भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाना है. इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान भारत समेत 8 टीमें पहले ही वर्ल्ड कप के मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह बना चुकी हैं. उन्हें यह मौका आईसीसी ओडीआई रैंकिंग के आधार पर मिला है. वर्ल्ड कप की बाकी 2 जगह के लिए वेस्टइंडीज श्रीलंका समेत 10 टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जोरआजमाइश कर रही हैं. यह टूर्नामेंट 9 जुलाई तक चलेगा.

बहरहाल हम मुख्य सवाल पर लौटते हैं कि क्या इस साल खेला जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज या श्रीलंका के बिना खेला जाएगा. इसका जवाब वर्ल्ड कप क्वालीफायर में छिपा है. जो दो टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेंगी, उन्हें र्ल्ड कप 2023 के मुख्य ड्रॉ में जगह मिल जाएगी. अगर हम इतिहास और रिकॉर्ड के आधार पर कोई कयास लगाएंगे तो यकीनन वेस्टइंडीज और श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखेगा. लेकिन सब जानते हैं कि मैदान पर उतरने के बाद इतिहास या रिकॉर्ड काम नहीं आते. काम आता है परफॉर्मेंस.

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में यही परफॉर्मेंस वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के प्रदर्शन में बड़ा उतार चढ़ाव दिख रहा है. वेस्टइंडीज की टीम ने टूर्नामेंट में अमेरिका और नेपाल को हराया है. लेकिन जिम्बाब्वे से हार गई है. हालांकि, इस हार के बावजूद वह सुपर-सिक्स में जगह बना सकती है. लेकिन सुपर सिक्स में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी.

सुपर सिक्स में वेस्टइंडीज का एक बार फिर जिम्बाब्वे से मुकाबला होगा. इसके अलावा श्रीलंका की टीम भी उसके सामने आएगी. श्रीलंका की टीम अपेक्षाकृत सुधरा हुआ प्रदर्शन कर रही है. जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते मौसम और पिच का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है. ऐसे में वेस्टइंडीज पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा. कोई शक नहीं कि यदि वेस्टइंडीज या श्रीलंका अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं तो वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं. लेकिन अगर जिम्बाब्वे कोई उलटफेर कर दे तो हैरान मत होइएगा.

Tags: BCCI, Cricket world cup, Sri lanka, West indies, World cup 2023, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here