Home Breaking News Filmy Wrap: ‘प्रोजेक्ट के’ में कमल हासन की एंट्री और लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! पढ़ें फिल्मी खबरें

Filmy Wrap: ‘प्रोजेक्ट के’ में कमल हासन की एंट्री और लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! पढ़ें फिल्मी खबरें

0
Filmy Wrap: ‘प्रोजेक्ट के’ में कमल हासन की एंट्री और लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! पढ़ें फिल्मी खबरें

[ad_1]


सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…



नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल अपने नए गाने ‘यार का सताया हुआ है’ को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने का आज पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि यह गाना बी प्राक के जोहराजबी एल्बम से है। इस गाने को लेकर दोनों सितारे काफी वक्त से सुर्खियों में थे, आज इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर यह साझा किया है।

Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज गिल के नए गाने का पोस्टर जारी, इस दिन होगा रिलीज


साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी पैन इंडिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस मूवी को उम्मीद के अनुसार प्यार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही इसके डायलॉग्स, वीएफएक्स और सीन्स को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है। इन सबके बावजूद भी प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है।

Prabhas Lokesh: लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?



बॉलीवुड की कई फिल्मों को अपने सुरीले सुरों से सजाने वाले शंकर महादेवन अपने गानों और म्यूजिक के लिए चर्चा में बने रहते हैं। शंकर महादेवन की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश तक में फैली है। इसका हालिया उदाहरण उनको मिले सम्मान से झलक रहा है। अक्सर देश को गौरवान्वित करने वाले शंकर महादेवन ने एक बार फिर हर भारतीय का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है। दरअसल, शंकर महादेवन को हाल ही में रॉयल बर्मिंघम कंजर्वेटोयर में आयोजित एक समारोह में संगीत और कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी (बीसीयू) से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है।

Shankar Mahadevan: UK में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए शंकर महादेवन, बोले- गर्व महसूस कर रहा हूं


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here