[ad_1]

PM Narendra Modi
– फोटो : Twitter@NarendraModi
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र के दौरा का आज दूसरा और अंतिम दिन है। पीएम मोदी आज भारतीय बोहरा दाऊदी समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार कराई गई 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद जाएंगे। इसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध में प्राण गंवाने वाले 3,799 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेलियोपोलिस जंग कब्रिस्तान भी जाएंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी आज राजधानी काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करेंगे। पीएम ने शनिवार को ट्वीट किया, इस यात्रा से मिस्र के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।
बता दें, भारत और मिस्र के बीच संबंध प्राचीन व्यापार और आर्थिक संबंधों के साथ-साथ सांस्कृतिक और गहरी जड़ें रखने वाले लोगों के बीच संबंधों पर आधारित हैं। जनवरी 2023 में राष्ट्रपति सीसी की राजकीय यात्रा के दौरान संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई थी। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने यह निमंत्रण जनवरी 2023 में दिया था, जब उन्होंने ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई थी। यह पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा है।
[ad_2]
Source link