Home Sports WI को दोहरा नुकसान, जिम्बाब्वे से मिली हार फिर ICC ने सुनाई बड़ी सजा

WI को दोहरा नुकसान, जिम्बाब्वे से मिली हार फिर ICC ने सुनाई बड़ी सजा

0
WI को दोहरा नुकसान, जिम्बाब्वे से मिली हार फिर ICC ने सुनाई बड़ी सजा

[ad_1]

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज को एक दिन पहले वर्ल्ड कप क्वालिफायर में मेजबान जिम्बाब्वे के हाथों 35 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के दर्द से अभी कैरेबियाई टीम उबरी भी नहीं थी कि आईसीसी ने उस पर बड़ा जुर्माना ठोक दिया. ऐसा स्लो ओवर रेट की वजह से हुआ. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तय वक्त में 3 ओवर कम फेंके थे. इसी वजह से आईसीसी ने वेस्टइंडीज पर 60 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है. कप्तान शाई होप ने भी अपराध को स्वीकार कर लिया है. इसलिए इस मामले में अलग से आधिकारिक सुनवाई नहीं हुई.

खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनी आईसीसी की कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.22 के तहत अगर कोई टीम तय वक्त में अपने कोटे के पूरे ओवर नहीं करती है तो हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में निर्धारित समय में 3 ओवर कम फेंके थे. इसी वजह से खिलाड़ियों की 60 फीसदी मैच फीस काट ली गई.

जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर वेस्टइंडीज 35 रन से हारा. 268 रन बनाने के बाद जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 233 रन पर रोक दिया था. हालांकि, इस हार के बाद भी वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सुपर-6 में जगह बना ली है. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ हार की वजह से उसे 2 अंक का नुकसान हुआ.

20 हजार रन…55 शतक, कौन होगा टीम इंडिया की नई ‘दीवार’? क्या T20 स्टार कर पाएंगे बेड़ा पार?

सुपर-6 स्टेज के बाद शीर्ष-4 टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल जीतने वाली 2 टीमें फाइनल खेलने के साथ ही भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर जाएंगी.

Tags: ICC, ODI World Cup, West indies, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here