Home Breaking News ग्रेटर नोएडा में नाले में गिरी कार: मदद मांग रहा था परिवार, वीडियो बनाते रहे लोग; ‘वर्दी’ ने पहुंच निभाया फर्ज

ग्रेटर नोएडा में नाले में गिरी कार: मदद मांग रहा था परिवार, वीडियो बनाते रहे लोग; ‘वर्दी’ ने पहुंच निभाया फर्ज

0
ग्रेटर नोएडा में नाले में गिरी कार: मदद मांग रहा था परिवार, वीडियो बनाते रहे लोग; ‘वर्दी’ ने पहुंच निभाया फर्ज

[ad_1]

Car fell into drain in Greater Noida police pulled out five people

नाले में गिरी कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जौनपुर निवासी परिवार की कार सोमवार दोपहर ग्रेटर नोएडा स्थित तिलपता गांव के पास खुले नाले में गिर गई। दोपहर करीब दो बजे हुए हादसे के बाद कार सवार महिला और मासूम समेत परिवार के पांच लोग शोर मचाकर और हार्न बजाकर मदद मांगने लगे। शोर सुनकर वहां से जा रहे कुछ राहगीर रुके। मगर मदद करने के बजाय नाले में गिरी कार का वीडियो बनाते रहे। करीब 35 मिनट तक परिवार नाले में गिरी कार में फंसा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे परिवार के सदस्यों को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला। हादसे में कार सवाल लोगों को हल्की चोट आईं हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here