Home Breaking News पाकिस्तान से जुड़ी हैं इन बॉलीवुड सितारों की जड़ें, पड़ोसी मुल्क के रिहायशी थे इनके पुरखे

पाकिस्तान से जुड़ी हैं इन बॉलीवुड सितारों की जड़ें, पड़ोसी मुल्क के रिहायशी थे इनके पुरखे

0
पाकिस्तान से जुड़ी हैं इन बॉलीवुड सितारों की जड़ें, पड़ोसी मुल्क के रिहायशी थे इनके पुरखे

[ad_1]


दर्शक अपने चहेते सितारों की फिल्मों और अभिनय के अलावा उनकी निजी जिदंगी में भी खूब दिलचस्पी लेते हैं। सेलेब्स की लाइफ स्टाइल और फैशन उन्हें खूब पसंद आता है। इसके अलावा उनके परिवार और अन्य निजी बातों को जानने की उत्सुकता भी बरकरार रहती है। इस कड़ी में अगर आपसे कहा जाए कि आपके कुछ चहेते सितारों का पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन है तो क्या आप मानेंगे? जी हां, बॉलीवुड के कई चर्चित सितारों की पारिवारिक जड़ें पाकिस्तान जुड़ी हैं। बंटवारे के बाद ये भारत आकर बस गए थे। आइए जानते हैं…



अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार यूं तो मूलरूप से प्रयागराज का रहने वाला है। लेकिन, अमिताभ की मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लयालपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है। वे सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। तेजी बच्चन के पिता का नाम सरदार खजान सिंह था, जो पंजाब में ही बैरिस्टर थे और इस वजह से अमिताभ बच्चन का कनेक्शन पाकिस्तान से है।


शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का भी पाकिस्तान से संबंध है। शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था।  ताज मोहम्मद ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में हिस्सा लिया था और बंटवारे के दौरान पेशावर के बदले दिल्ली में रहने लगे थे। इस वजह से शाहरुख का भी पाकिस्तान से कनेक्शन है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here