[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का आयोजन 12 जुलाई से होगा
एवर्टन विक्स 5 पारियों में लगातार पांच शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं
नई दिल्ली. भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया मेजबान टीम के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया का कैरेबियाई दौरा बेहद रोमांचक होता है. यह अपनी एक अलग छाप छोड़ता है. इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. लेकिन आज हम बात करेंगे कैरेबियाई टीम के पूर्व बैटर एवर्टन विक्स (Everton Weekes) का, जिन्होंने बैटिंग में ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जो आज यानी 75 साल बाद भी अटूट है. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचकर चूक गए.
एवर्टन विक्स के नाम लगातार 5 पारियों में 5 शतक जड़ने का विश्व कीर्तिमान है. उन्होंने साल 1948 में भारतीय दौरे पर लगातार 4 शतकीय पारी खेली थी जबकि एक शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था. यानी उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में लगातार 5 पारियों में शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड है. इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर किसी बैटर ने अभी तक इसकी बराबरी भी नहीं की है. भारत के खिलाफ वह लगातार पांचवां शतक जड़ने से सिर्फ 10 रन से चूक गए थे.
द्रविड़ 4 पारियों में लगातार शतक ठोक चुके हैं
टीम इंडिया की दीवार राहुल द्रविड़ साल 2002 में जिस लय में थे, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि वह विक्स के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, लेकिन द्रविड़ इस रिकॉर्ड के पास पहुंचकर चूक गए थे. तब द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में लगातार 4 शतक ठोक दिए थे. एवर्टन विक्स ने भारत के खिलाफ लगातार जो 4 शतक जड़े थे उनमें दिल्ली में 128, मुंबई में 194 और कोलकाता के ईडन गार्डंस के 162 और 102 रन की पारी शामिल है.
एवर्टन का क्रिकेट करियर
एवर्टन विक्स ने 48 टेस्ट मैच की 81 पारियों में 4455 रन बनाए जिनमें 15 शतक और 19 अर्धशतक शामिल है. उनका बेस्ट स्कोर 207 रन रहा है. 152 फर्स्ट क्लास मैचों में विक्स के नाम 12010 रन दर्ज हैं.
.
Tags: India vs west indies, Rahul Dravid
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 15:27 IST
[ad_2]
Source link