Home Sports Biggest Win: बाल-बाल बच गया भारत की जीत का विश्व रिकॉर्ड, नौसिखिया टीम बनी खतरा

Biggest Win: बाल-बाल बच गया भारत की जीत का विश्व रिकॉर्ड, नौसिखिया टीम बनी खतरा

0
Biggest Win: बाल-बाल बच गया भारत की जीत का विश्व रिकॉर्ड, नौसिखिया टीम बनी खतरा

[ad_1]

नई दिल्ली. वनडे क्रिकेट में भारत की जीत का विश्व रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया. भारत के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंची जिम्बाब्वे की टीम. वर्ल्ड कप क्ववालिफायर 2023 खेल रही जिम्बाब्वे की टीम ने सोमवार को अमेरिका को 307 रन से हराया. यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. जिम्बाब्वे की यह वर्ल्ड कप क्ववालिफायर 2023 में लगातार चौथी जीत भी है. उसकी यह जीत वेस्टइंडीज और श्रीलंका को भी डरा रही होगी. वेस्टइंडीज तो जिम्बाब्वे से दो दिन पहले ही हार भी चुका है.

जिम्बाब्वे ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्ववालिफायर 2023 में सोमवार को अमेरिका को 307 रन से मात दी, जो क्रिकेट के इस फॉर्मेट की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है. भारत ने 2023 में तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में 390 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम महज 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.

” isDesktop=”true” id=”6668879″ >

अब जिम्बाब्वे की रिकॉर्ड जीत के बारे में जान लेते हैं. मेजबान जिम्बाब्वे ने हरारे में खेले गए मैच में 408 रन का पहाड़ खड़ा किया. इस पहाड़काय स्कोर के सामने अमेरिका की नौसिखिया टीम ने आसानी से समर्पण कर दिया. अमेरिका की टीम 409 रन का पीछा करते 25.1 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

भारत ने जब सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था, उस मैच में शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक लगाए थे. विराट कोहली इस मैच में 166 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. शुभमन गिल 116 रन बनाकर आउट हुए थे.

Tags: Cricket Records, Indian Cricket Team, Team india, World cup 2023, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here