Home Breaking News Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर लीक हुआ तेजाब से भरा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी

Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर लीक हुआ तेजाब से भरा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी

0
Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर लीक हुआ तेजाब से भरा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी

[ad_1]

Tanker full of acid leaked on National Highway in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में टैंकर से तेजाब लीक।
– फोटो : संवाद

विस्तार


दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 पर उस समय अफरा-तफरी फैल गई जब तेजाब से भरा एक टैंकर लीक हो गया। पुलिस को रूट डायवर्ट करने पड़े वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि तेजाब से भरा टैंकर राजपुरा पंजाब से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही यह नेशनल हाईवे पर पिपली से कुछ आगे गांव समानी के पास पहुंचा तो अचानक ही तेजाब लीक होने लगा। टैंकर के साथ गुजर रहे वाहन चालकों ने टैंकर के चालक को इशारा कर बताया। चालक ने जब ध्यान दिया तो उसकी भी आंखों में जलन होने लगी। उसने टैंकर को साइड में खड़ा कर सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना सदर की पुलिस पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पिपली से वाया लाडवा रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने टैंकर की लीकेज बंद करवाई। 

फायर कर्मियों ने जैसे ही तेजाब पर पानी डाला तो कोहरा सा छा गया और लोगों की आंखों में जलन होने लगी लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। सदर थाना एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि लीकेज कैसे हुई यह जांच का विषय है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here