Home Breaking News MP News: भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो फिर रद्द, इससे पहले अप्रैल में भी नहीं हो सका था

MP News: भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो फिर रद्द, इससे पहले अप्रैल में भी नहीं हो सका था

0
MP News: भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो फिर रद्द, इससे पहले अप्रैल में भी नहीं हो सका था

[ad_1]

MP News: Prime Minister Narendra Modi's road show in Bhopal canceled for the third time

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल और शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और भाजपा बूथ विस्तारक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस बीच भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक मोदी के प्रस्तावित रोड शो में मौसम बाधा बन गया है। उनका रोड शो स्थगित कर दिया गया है। दो महीने में यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री का रोड शो भोपाल में रद्द हुआ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले एक अप्रैल को भोपाल आए थे। उस समय भी रोड शो की तैयारी की गई थी। इंदौर में बाउड़ी के ऊपर की छत गिरने से हुए हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी। इस वजह से मोदी का रोड शो रद्द कर दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने रोड शो का प्लान किया, लेकिन पीएमओ से अनुमति नहीं मिली। जब अनुमति मिली तो भोपाल में सबसे छोटा रोड शो प्लान किया गया। राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक सिर्फ 350 मीटर में रोड शो करने की योजना बनी। अब इस रोड शो को भोपाल में मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए रोड शो को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 

प्रशासन कई विकल्पों पर काम कर रहा है 

प्रशासन मौसम को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव से जुड़े सभी विकल्पों के अनुसार तैयारी कर रहा है। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर मौसम खराब हुआ तो प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। अभी उनके एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन जाएंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। इस दौरान ही राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक उनका रोड शो प्रस्तावित था। खराब मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल के लालपुर गांव में ठहरने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं को देखा गया है।  

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

  • सुबह 8:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 
  • सुबह 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 
  • सुबह 10:15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे। 
  • सुबह 10:30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे। 
  • सुबह 11:00 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 
  • सुबह 11:05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे। 
  • सुबह 11:15 से 12:15 बजे तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 
  • दोपहर 12:30 बजे भोपाल के लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 
  • दोपहर 12:55 बजे भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 

शहडोल में भी बारिश ने बढ़ाई परेशानी

भोपाल में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां दोपहर का भोजन आदिवासी समाज के लोगों के साथ आम के पेड़ों के नीचे ‘अमराई‘ में बैठकर करेंगे। प्रधानमंत्री अमराई में पेड़ों के नीचे तख्त पर बैठकर आदिवासी समाज के लोगों से संवाद करेंगे। उनसे चर्चा करने वाले सभी लोग खटिया पर बैठेंगे। प्रधानमंत्री यहां पर 100 स्वयं सहायता समूह की 100 लखपति दीदियों से भी संवाद करेंगे। हालांकि, शहडोल में भी बारिश से पीएम के आगमन की तैयारियां प्रभावित हुई हैं। प्रशासन तैयारियों को पुख्ता करने की कोशिश में जुटा है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here