Home Breaking News ODI WC: आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से तय मैदानों पर ही खेलने होंगे मैच

ODI WC: आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से तय मैदानों पर ही खेलने होंगे मैच

0
ODI WC: आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से तय मैदानों पर ही खेलने होंगे मैच

[ad_1]

ODI World Cup 2023 Pakistan Schedule Venues Matches Know Pakistan all matches WC Venue Date

पाकिस्तान का शेड्यूल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईसीसी ने मंगलवार को शेड्यूल जारी किया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अहमदाबाद में पांच अक्तूबर को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुंबई और 16 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं, 19 नवंबर को होने वाला फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।

इसी के साथ ही यह भी तय हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत आएगी। इससे पहले इस टीम ने 2016 में पिछली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दौरा किया था। हालांकि, पाकिस्तान को आईसीसी ने बड़ा झटका भी दिया है। आईसीसी और बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दो मैचों के वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया है। ड्राफ्ट शेड्यूल देख ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आनाकानी शुरू हो गई थी, लेकिन आईसीसी ने उनकी एक न चलने दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here