Home Breaking News West Bengal: हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राज्यपाल, नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में दिखाए गए काले झंडे

West Bengal: हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राज्यपाल, नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में दिखाए गए काले झंडे

0
West Bengal: हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राज्यपाल, नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में दिखाए गए काले झंडे

[ad_1]

Bengal Governor Ananda Bose will visit areas affected by incidents of violence ahead of panchayat elections

West bengal Governor- CV Ananda Bose
– फोटो : Agency

विस्तार


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को सोमवार को उत्तर बंगाल में विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुतबाकि जब राज्यपाल बोस सिलीगुड़ी स्थित नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी (एनबीयू) पहुंचे तो उन्हें काले झंडे दिखाए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबाकि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। राज्यपाल ने इस घटना की निंदा की है।

वहीं, राज्यपाल आनंद बोस आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की घटनाओं से प्रभावित इलाकों का दौरा कर खुद स्थिति का आकलन करेंगे। दार्जिलिंग जिले की चार दिवसीय यात्रा पर आए बोस ने सोमवार को कहा, पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर कुछ अत्याचार और कुछ हिंसा हुई है। मैं खुद पंचायत चुनाव की स्थिति का आकलन करना चाहता हूं। मैं लोगों से, हिंसा में बचने वालों से और पीड़ितों से मिलकर बात करना चाहता हूं। मैं जानना चाहता हूं कि हिंसा ने उन्हें कैसे प्रभावित किया।

बता दें, पश्चिम बंगाल में बीते दो हफ्तों में हुई हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने रविवार शाम कोलकाता के राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक बोस दार्जिलिंग के अलावा उत्तर दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और मुर्शिदाबाद जिलों के हिंसा प्रभावित इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं। राज्यपाल बोस पहले ही दक्षिण 24 परगना जिले में हिंसा प्रभावित दो स्थानों का दौरा कर चुके हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here