Home Sports चैपल के चेले को आनन-फानन में मिला वर्ल्ड कप 2011 का टिकट, टेस्ट क्रिकेट में…

चैपल के चेले को आनन-फानन में मिला वर्ल्ड कप 2011 का टिकट, टेस्ट क्रिकेट में…

0
चैपल के चेले को आनन-फानन में मिला वर्ल्ड कप 2011 का टिकट, टेस्ट क्रिकेट में…

[ad_1]

हाइलाइट्स

चैपल के चेले को आनन-फानन में मिला वर्ल्ड कप 2011 का टिकट
टेस्ट क्रिकेट में दर्ज है शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली. एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में भारतीय टीम दूसरी बार साल 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब उठाने में कामयाब हुई थी. इस टूर्नामेंट में माही के साथ-साथ देश के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अहम योगदान दिया था. इन्हीं खिलाड़ियों में बाएं हाथ के पेसर रुद्र प्रताप सिंह (Rudra Pratap Singh) का भी नाम प्रमुख है. उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान शानदार गेंदबाजी करते हुए लोगों का दिल मोहा था.

पर क्या आपको पता है वर्ल्ड कप 2011 के लिए आरपी सिंह के नाम पर पहले-अफल विचार नहीं किया गया था. जी हां, आरपी सिंह से पहले प्रमुख टूर्नामेंट के लिए अनुभवी स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) को टीम में चुना गया था, लेकिन उनके चोटिल एवं बीमार होने की वजह से बाहर होने के बाद आरपी सिंह को बेड़े में शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें- गांगुली को मजबूरी में करनी पड़ी थी ‘भूले तो नहीं हैं अपने दादा को’ वाली ऐड? जानें पूरा मामला

आरपी सिंह को मिला ग्रेग चैपल का समर्थन:

कोच ग्रेग चैपल के कार्यकाल में आरपी सिंह भारतीय टीम में डेब्यू करने में कामयाब रहे. आरपी का प्रदर्शन साल 2004 में बांग्‍लादेश में खेले गए अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में शानदार प्रदर्शन रहा था. इसके बाद इसी साल आरपी ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्‍यादा 34 विकेट अपने नाम किए.

आरपी के इस उम्दा प्रदर्शन पर चैपल की भी नजर रही. उन्होंने साल 2006 में वनडे प्रारूप में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ डेब्यू करने का मौका दिया. उन्होंने किसी को निराश भी नहीं किया और अपने पहले 11 मुकाबलों में तीन बार ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे.

आरपी सिंह के नाम दर्ज है शर्मनाक रिकॉर्ड:

आरपी सिंह के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे वो कभी भी याद नहीं करना चाहेंगे. शायद इसी बदनाम रिकॉर्ड के चलते ही महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी साल 2011 में टेस्‍ट टीम से छुट्टी कर दी थी. टीम इंडिया को इसका खामियाजा भी कई मौकों पर भुगतना पड़ा था.

दरअसल, आरपी सिंह के नाम टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे खराब इकनॉमी रेट का रिकॉर्ड है. सरल शब्‍दों में समझें तो इसका मतलब यह है कि टेस्‍ट फॉर्मेट में भी आरपी सिंह की विरोधी टीम के बैटर खूब ठुकाई करते थे. इस बदनाम लिस्‍ट में वो बांग्‍लादेश के शाहदात हुसैन के बाद दूसरे स्‍थान पर हैं. आरपी का टेस्‍ट करियर में इमनॉमी रेट 3.98 का रहा. वहीं शाहदत हुसैन 4.16 की इकनॉमी के साथ पहले स्‍थान पर हैं.

Tags: Ms dhoni, Praveen Kumar, RP singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here