[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के शेड्यूल (World Cup 2023) का ऐलान हो चुका है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 5 अक्टूबर से भारत में होगा. उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में आमने सामने होंगे.
भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (India vs Pakistan) से 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में मैच वाले दिन एक लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होगा. टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है.
भारत के लीग राउंड के मुकाबले
10 टीमें करेंगी शिरकत
आईसीसी वनडे विश्व कप में कुल 10 टीमें शिरकत करेंगी. आठ टीमें पहले ही मेन ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं जबकि दो टीमें क्वालीफायर से जगह बनाएंगी. क्वालीफायर्स मुकाबले जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं. 19 जुलाई को क्वालीफायर्स का आखिरी मैच खेला जाएगा. इसके बाद दो टीमें मेन ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी.
.
Tags: Icc world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 12:32 IST
[ad_2]
Source link