[ad_1]
लॉन्चिंग इवेंट के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि इस बार कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. सहवाग ने जिन चार टीमों का चुनाव किया है, खिताब की वो प्रबल दावेदार भी हैं. सहवाग द्वारा चुनी गई टीमें क्रमशः भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हैं.
01

बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का शेड्यूल सबके सामने आ चुका है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. (ICC/Twitter)
02

शेड्यूल लॉन्चिंग इवेंट के दौरान आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस, बीसीसीआई सचिव जय शाह, श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और देश के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग उपस्थित रहे. (AFP)
03

कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि इस बार कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. सहवाग ने जिन चार टीमों का चुनाव किया है, खिताब की वो प्रबल दावेदार भी हैं. (Virender sehwag/Instagram)
04

सहवाग द्वारा चुनी गई टीमें क्रमशः भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हैं. सहवाग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें इस लिए पहुंच सकती हैं क्योंकि इनके खिलाड़ी सीधे बल्ले से खेलना जानते हैं. (Virender sehwag/Instagram)
05

इसके अलावा उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की तुलना में उपमहाद्वीप की टीमें फाइनल खेलने की ज्यादा प्रबल दावेदार हैं और वो खिताब पर कब्जा जमा सकती हैं. (AP)
06

सहवाग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को आईपीएल की वजह से जरुर भारत में खेलने का अनुभव है, लेकिन जब गेंदे एक बार टर्न लेना शुरू करती हैं तो वो पहले जैसा प्रदर्शन करने में नाकामयाब हो जाते हैं. (Virender sehwag/Instagram)
[ad_2]
Source link