Home Breaking News Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की हुई शुरुआत! यह है कांग्रेस पार्टी का बड़ा प्लान

Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की हुई शुरुआत! यह है कांग्रेस पार्टी का बड़ा प्लान

0
Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की हुई शुरुआत! यह है कांग्रेस पार्टी का बड़ा प्लान

[ad_1]

Rahul gandhi Bharat Jodo Yatra 2.0 begins! This is the big plan of Congress party

Bharat Jodo Yatra 2.0
– फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार


राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की एक अलग अंदाज में शुरुआत कर दी है। राहुल गांधी की यह यात्रा पुरानी भारत जोड़ो यात्रा की तरह लगातार पैदल चलने वाली यात्रा की बजाय अलग-अलग राज्यों में रोजमर्रा की जिंदगी में रोज कमाने-खाने वालों से मिलने को लेकर शुरू हुई है। इस कड़ी में राहुल गांधी ने दिल्ली के करोलबाग में मोटर मैकेनिकों से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि उनके काम में हाथ भी बंटाया। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी का रोजमर्रा की जिंदगी में रोज कमाने खाने वालों से मिलने का यह सिलसिला भारत जोड़ो यात्रा का एक बड़ा और अगला हिस्सा ही है। इसे लेकर पार्टी नेताओं ने एक बड़ी योजना बनाई है। इस योजना के तहत राहुल गांधी न सिर्फ मिस्त्री, मैकेनिक, राजगीर, कपड़े प्रेस करने पर वाले, सड़कों की सफाई करने वाले, सुरक्षाकर्मी और होटल रेस्टोरेंट पर काम करने वाले वेटर समेत उन सभी लोगों से मुलाकात करेंगे, जो अपने परिवार का पेट भरने के लिए रोज कमाते हैं उसी से रोज खाते हैं।

यह भी पढ़ें: Opposition Meeting: फ्रंटफुट पर खेल रही ‘खरगे-राहुल’ की जोड़ी, ‘विपक्षी’ दलों की बैठक में नजर आई ये ‘जुगलबंदी’

ऐसे हुई है शुरुआत

राहुल गांधी मंगलवार को अचानक करोल बाग मार्केट में एक बाइक बनाने वाले मैकेनिक की दुकान पर उससे मिलने पहुंच गए। इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ में एक ट्रक पर बैठकर पूरा सफर किया था। उसके बाद राहुल गांधी जब अमेरिका गए थे तो उन्होंने भी वहां पर पंजाबी समाज से ताल्लुक रखने वाले एक ट्रक ड्राइवर के साथ लंबा सफर तय किया था। राजनीतिक विश्लेषक जटाशंकर सिंह कहते हैं कि बीते कुछ समय में राहुल गांधी जिस तरीके से अपनी भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद एक नए अंदाज में लोगों से मिल रहे हैं, वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का ही अगला हिस्सा है। उनका मानना है कि राहुल गांधी की यह मुलाकात कांग्रेस पार्टी के लिए आने वाले चुनावों के लिहाज से बूस्टर डोज की तौर पर देखी जा रही है। इस तरीके का एक प्रयास राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनावों के दौरान भी किया था। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता राजकुमार कश्यप कहते हैं कि राहुल गांधी का ऐसे लोगों से सीधे तौर पर मिलना उनको न सिर्फ लोगों से जोड़ता है, बल्कि कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक रूप से मजबूत भी करता है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here