Home Breaking News Govt Jobs: सरकारी नौकरी पर कैंची, केंद्र में 11 लाख तो सार्वजनिक उद्यमों में 4 लाख पद खाली, कैसे मिलेगा रोजगार

Govt Jobs: सरकारी नौकरी पर कैंची, केंद्र में 11 लाख तो सार्वजनिक उद्यमों में 4 लाख पद खाली, कैसे मिलेगा रोजगार

0
Govt Jobs: सरकारी नौकरी पर कैंची, केंद्र में 11 लाख तो सार्वजनिक उद्यमों में 4 लाख पद खाली, कैसे मिलेगा रोजगार

[ad_1]

government jobs vacant post 11 lakhs in center and 4 lakhs vacant in public sector how youth get employmen

govt. jobs, sarkari naukari
– फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार


केंद्र सरकार में एक तरफ नौकरी लेने वालों की कतार लंबी हो रही है तो दूसरी ओर सरकारी नौकरियों पर लगातार कैंची चलना जारी है। केंद्र में 11 लाख तो सार्वजनिक उद्यमों में 4 लाख पद खाली पड़े हैं। अब यह गारंटी भी नहीं है कि ये सभी पद भरे जाएंगे या नहीं। एआईटीयूसी के राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) के महासचिव सी.श्रीकुमार के मुताबिक, वर्तमान सरकार ने आश्वासन दिया था कि देश के बेरोजगार युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

2012-13 से 2021-22 की अवधि के लिए हाल ही में प्रकाशित सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चलता है कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, सरकारी निगम और सरकारी सहायक कंपनियां, जो 17.3 लाख लोगों को नौकरियां प्रदान कर रहे थे, मार्च 2022 के दौरान घटकर वह संख्या 14.6 लाख रह गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here