[ad_1]

भारतीय फुटबॉल टीम
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सैफ चैंपियनशिप फुटबाल में सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को कुवैत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। हाफ-टाइम तक टीम ने कुवैत पर 1-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय करियर का 92वां गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर मिले क्रॉस पर गोल दाग टीम इंडिया को बढ़त दिलाई। यह मैच बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में खेला जा रहा है।
टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत ही शानदार अंदाज में की थी और लगातार काउंटर अटैक जारी रखा। फॉरवर्ड आशिक कुरुनियन, छेत्री ने कुवैत के डिफेंडर्स को डराए रखा। वहीं, मिडफील्डर्स महेश शिंह, जैक्सन सिंह, अनिरुद्ध थापा और ललियानजुआला छांगते ने गेंद को भारत के बॉक्स में जाने से रोका और कुवैत के फॉरवर्ड को दबाव में रखा। जरूरत पड़ने पर डिफेंडर्स निखिल पुजारी, संदेश झिंगन, अनवर अली और आकाश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया।
इसका फायदा टीम इंडिया को हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले मिला, जब छेत्री ने गोल किया। हाफ-टाइम तक भारत ने सात और कुवैत ने छह शॉट अटेम्प्ट किए। दोनों टीमों का एक-एक शॉट ऑन टारगेट रहा। पजेशन की बात करें तो भारत के पास 56 प्रतिशत बॉल पजेशन और कुवैत के पास 44 प्रतिशत बॉल पजेशन रहा। दोनों टीमों ने हाफ-टाइम तक चार-चार फाउल किए हैं।
[ad_2]
Source link