[ad_1]

शेयर बाजार
– फोटो : pixabay
विस्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 64 हजार के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 19000 का आंकड़ा पार कर गया। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी और इससे बाजार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में मदद मिली। एफएंडओ की एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स 500 अंक मजबूत होकर 63,915.42 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्ट 154.70 (0.82%) अंकों की उछाल के साथ 18,972.10 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख इंडेक्स पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए हैं। इंट्राडे कारोबार में पहली बार सेंसेक्स 64000 तो निफ्टी 19000 के लेवल के पार पहुंचा। इस दौरान सेंसेक्स ने 64,050 जबकि निफ्टी 19,011 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
बुधवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
[ad_2]
Source link