Home Breaking News UP: कुल सौ करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी, कानपुर के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का सामने आया नाम, लेनदेन के सबूत मिले

UP: कुल सौ करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी, कानपुर के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का सामने आया नाम, लेनदेन के सबूत मिले

0
UP: कुल सौ करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी, कानपुर के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का सामने आया नाम, लेनदेन के सबूत मिले

[ad_1]

Total income tax evasion of 100 crores caught, name of reputed industrial house of Kanpur surfaced

100 करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बुलियन और ज्वैलरी काराेबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर छापों में शहर के लगभग 25 बड़े कारोबारियों के साथ एक प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने से भी संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले हैं। प्रतिष्ठानों के मालिक अग्रवाल परिवार के सदस्य इस लेनदेन के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

लेनदेन का ब्योरा आधा दर्जन पैन ड्राइव और हार्ड डिस्क में मिला, जिनमें पासवर्ड लगा हुआ था। विभाग ने अब इसकी अलग से जांच शुरू कर दी है। छापे में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी भी पकड़ी गई। छापे की कार्रवाई अब खत्म हो गई।

सूत्रों का कहना है कारोबारियों ने आयकर अफसरों से सरेंडर करने और आयकर चुकाने की पेशकश की, जिसे अफसरों ने ठुकरा दिया। सोमवार को विदेश से लौटे संजीव झुनझुनवाला और अमरीष अग्रवाल से भी टीमों ने पूछताछ की। वहीं नयागंज स्थित एक प्रतिष्ठान को सील किया गया। इसे सौरभ बाजपेई ने किराये पर दे रखा था। छापे के बाद से यह बंद था।

बताते चलें कि आयकर के 250 से ज्यादा अफसरों ने बृहस्पतिवार को राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड और फर्म राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के अमरनाथ अग्रवाल, कैलाशनाथ अग्रवाल और इन दोनों के बेटे अमरेष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल के प्रतिष्ठानों व आवास पर छापा मारा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here