Home Sports क्या शुभमन गिल बन सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान, और कितने विकल्प?

क्या शुभमन गिल बन सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान, और कितने विकल्प?

0
क्या शुभमन गिल बन सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान, और कितने विकल्प?

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर होगी. अरसे बाद एक ऐसी भारतीय टीम विदेश दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसमें चेतेश्वर पुजारा नहीं होंगे. लेकिन यही एक ऐसा बदलाव नहीं है, जो भविष्य की टीम इंडिया के संकेत दे रहा है. और भी कई संकेत हैं और इनमें से एक अजिंक्य रहाणे को उप कप्तान बनाया जाना है. रहाणे को यह जिम्मेदारी दी जानी कहीं से भी गलत नहीं लगती है. लेकिन इसने एक सवाल जरूर खड़ा कर दिया है. सवाल यह कि क्या भारतीय टीम के पास कोई ऐसा युवा खिलाड़ी नहीं है, जिसे उप कप्तान बनाया जा सकता. और जब उप कप्तान ही नहीं है, तो अगला कप्तान कौन होगा, यह तो और बड़ा सवाल हो जाता है.

यह सवाल इसलिए मौजूं हो जाता है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 36 साल हो चुकी है. इससे यह तो तय है कि बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ताओं को अगले कप्तान की पहचान जल्दी ही करनी होगी. जो आसान नहीं लग रही है.

दरअसल, वेस्टइंडीज टूर पर जा रही भारतीय टीम के नामों को देखा जाए तो हर नाम के साथ कुछ ना कुछ अगर-मगर की स्थिति बनती है. जैसे कि टीम में शामिल विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे की उम्र भी 35 की हो चली है. टीम में शामिल 3 अन्य बल्लेबाज शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल हैं. गायकवाड़ और जायसवाल को तो अभी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू ही करना है. यानी बल्लेबाजों में सिर्फ शुभमन गिल ही ऐसे हैं, जिन्हें टीम की कमान दी जा सकती है.

अब टीम के ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर और बॉलर्स पर नजर डाल लेते हैं. भारत के पास रविचंद्रन अश्विन के रूप में कप्तान का एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन मुश्किल यह है कि विदेश में एक साथ दो स्पिनर नहीं खेल सकते हैं. औैर कम से कम डब्ल्यूटीसी फाइनल से साफ है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में एक स्पिनर रखने की स्थिति में रवींद्र जडेजा को तरजीह देता है. और जडेजा का नाम कप्तान के तौर पर इसलिए सामने नहीं आ रहा है क्योंकि वे आईपीएल में यह जिम्मेदारी बीच मझधार में छोड़ चुके हैं. सुनील गावस्कर ने अक्षर पटेल का नाम भी भविष्य के कप्तान के तौर पर सुझाया है. लेकिन मुझे लगता है कि जब तक जडेजा टेस्ट टीम में हैं, तब तक अक्षर प्लेइंग इलेवन के नियमित सदस्य नहीं हो सकते. इसलिए अक्षर भी कप्तानी का माकूल विकल्प नहीं हैं.

विकेटकीपर केएस भरत, ईशान किशन की अभी प्लेइंग इलेवन में जगह ही पक्की नहीं है तो कप्तानी तो दूर की कौड़ी है. अब बचे तेज गेंदबाज. तो तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के अलावा कोई ऐसा नाम नहीं है, जिसके बारे में यह मानकर चला जाए कि वह प्लेइंग इलेवन में होगा ही. और अगर भारत में टेस्ट मैच हो रहा हो और जब जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में लौट चुके हों तो शमी या सिराज को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है.

दो नाम और हैं जो टेस्ट टीम के कप्तान हो सकते हैं. ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर. ये दोनों ही खिलाड़ी अभी अनफिट हैं. लेकिन मुझे लगता है कि एक यही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर फिट होकर टीम में लौटते हैं तो शुभमन गिल से पहले कप्तानी के लिए इनके नाम पर विचार हो सकता है. लेकिन फिर वही बात. अगर वेस्टइंडीज टूर पर जाने वाली टीम में अगर कोई युवा खिलाड़ी कैप्टेंसी मैटेरियल है तो उसमें पहला नाम शुभमन गिल का है. हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर एक या दो साल बाद शुभमन टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएं.

Tags: Indian Cricket Team, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here