Home Sports पंत अब जनवरी में मनाएंगे बर्थडे! एक्सीडेंट के बाद जब आया था होश, उस दिन को..

पंत अब जनवरी में मनाएंगे बर्थडे! एक्सीडेंट के बाद जब आया था होश, उस दिन को..

0
पंत अब जनवरी में मनाएंगे बर्थडे! एक्सीडेंट के बाद जब आया था होश, उस दिन को..

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिसंबर में ऋषभ पंत हुए थे कार हादसे का शिकार.
ऋषभ पंत लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत एक्सीडेंट (Rishabh Pant Accident) के बाद तेजी से रिकवर हो रहे हैं. लेकिन वो जिस दौर से गुजरे वह उनके लिए न भूलने वाला है. दिसंबर में ऋषभ पंत एक भयावह कार हादसे का शिकार हो गए थे. 30 दिसंबर को पंत नए साल से पहले अपनी मां से मिलने जा रहे थे. जिसके बाद उनकी कार तेज रफ्तार से डिवाइडर में टकरा गई और उसमें आग लगी. हालांकि, युवा बल्लेबाज ने खिड़की तोड़कर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. लेकिन इस एक्सीडेंट के बाद युवा बल्लेबाज के अंदर भारी बदलाव देखने को मिला है.

पंत के एक्सीडेंट के बाद वहां मौजूद बस ड्राइवर और कंडेक्टर ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया. हॉस्पिटल पहुंचने के बाद वह कुछ दिन तक देहरादून में भर्ती रहे. इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए मुंबई लाया गया था. जब पंत को एहसास हुआ कि वह अब सेफ हैं उसी दिन को उन्होंने अपना नया जन्म मान लिया है. ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जन्मतिथि में बदलाव कर दिया है. जिसमें उन्होंने दूसरी जन्मतिथि के रूप में 5 जनवरी 2023 की तारीख दिखाई है. पंत की असली जन्मतिथि की बात करें तो उनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 को रुड़की में हुआ था.

Rishabh Pant Instagram Bio

WTC Final में फैंस को आई याद

ऋषभ पंत हादसे के बाद लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो चुके हैं. पंत ने घुटने में गंभीर चोट आई थी जिससे वह अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. हालांकि, उन्होंने जिम जाना शुरू कर दिया है कयास लगाए जा रहे हैं वह क्रिकेट के मैदान में जल्द एंट्री मारेंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में फैंस ने इस खिलाड़ी को काफी मिस किया. क्योंकि पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर धज्जियां उड़ा दी थीं. इंजरी से जूझ रही टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था.

Tags: Rishabh Pant, Team india, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here