Home Sports रिंकू सिंह की फॉर्म बरकरार, बनाए सबसे अधिक रन, पर टीम की हालत नाजुक

रिंकू सिंह की फॉर्म बरकरार, बनाए सबसे अधिक रन, पर टीम की हालत नाजुक

0
रिंकू सिंह की फॉर्म बरकरार, बनाए सबसे अधिक रन, पर टीम की हालत नाजुक

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर घर-घर तक पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह की जोरदार फॉर्म कायम है. उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने बुधवार को दलीप ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. सेंट्रल जोन की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह को हालांकि टीम के बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिला. ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को महज 182 रन पर समेट दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं. विकेट पतन की रफ्तार देखते हुए कहा जा सकता है कि मैच दिलचस्प हो सकता है.

सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का मुकाबला बुधवार को अलूर, कुरनूल में शुरू हुआ. सेंट्रल जोन के कप्तान शिवम मावी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. लेकिन टीम के बैटर अपने कप्तान के फैसले पर खरे नहीं उतरे. सेंट्रल जोन थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गंवाती रही. टीम के टॉप-6 बैटर्स ने दोहरे अंक में प्रवेश किया, लेकिन रिंकू सिंह को छोड़ कोई भी 30 रन भी पार नहीं कर पाया.

रिंकू सिंह पांचवें क्रम पर तब बैटिंग करने आए जब सेंट्रल जोन का तीसरा विकेट 82 के स्कोर पर गिरा. अभी स्कोर में 4 रन और जुड़े थे कि टीम ने एक और विकेट गंवा दिया. इस तरह स्कोर 4 विकेट पर 86 रन हो गया. रिंकू सिंह ने दबाव के इन पलों में 58 गेंद पर 38 रन की पारी खेली. वे टीम के सातवें बैटर के रूप में आउट हुए, उस वक्त स्कोर 7 विकेट पर 151 रन था. सेंट्रल जोन के टॉप ऑर्डर की तरह लोअर ऑर्डर भी विकेट पर ज्यादा देर नहीं टिक सका और पूरी टीम 182 रन पर ढेर हो गई.

ईस्ट जोन की ओर से मणिशंकर मूरासिंह ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके. त्रिपुरा के मणिशंकर बेहतरीन ऑलराउंडर भी हैं. मणिशंकर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बैटिंग बाएं हाथ से करते हैं. 30 साल के मणिशंकर 80 फर्स्टक्लास मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 240 विकेट लिए हैं और 26.67 की औसत से 3307 रन भी बनाए हैं.

Tags: Duleep trophy, Rinku Singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here