Home Breaking News Good News: अमेरिकी एच-1बी वीजा धारकों के लिए खुशखबरी; अब कनाडा में भी कर सकेंगे काम, परिवार को भी होगा फायदा

Good News: अमेरिकी एच-1बी वीजा धारकों के लिए खुशखबरी; अब कनाडा में भी कर सकेंगे काम, परिवार को भी होगा फायदा

0
Good News: अमेरिकी एच-1बी वीजा धारकों के लिए खुशखबरी; अब कनाडा में भी कर सकेंगे काम, परिवार को भी होगा फायदा

[ad_1]

Canada's ORDER For H-1B Visa Holders, Families To Benefit Too

कनाडा का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Twitter

विस्तार


कनाडा के आव्रजन मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार 10,000 अमेरिकी एच-1बी वीजा धारकों को देश में आकर काम करने की अनुमति देने के लिए ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम (open work-permit stream) बनाएगी। यह एक नया वर्क परमिट होगा, जो अमेरिका के एच-1बी वीजा धारकों के लिए कनाडा सरकार उपलब्ध कराएगी।

परिवार के सदस्य को भी आने का मौका

कनाडा के अप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम एच-1बी वीजा धारकों के परिवार सदस्यों के लिए अध्ययन या वर्क परमिट भी प्रदान करेगा। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि हाई-टेक क्षेत्रों में हजारों कर्मचारी उन कंपनियों में कार्यरत हैं, जिनका कनाडा और अमेरिका दोनों में बड़ा परिचालन है। ऐसे में, अमेरिका में काम करने वालों के पास अक्सर एच-1बी विशेष व्यवसाय (H-1B speciality occupation) वीजा होता है। इसलिए फैसला लिया गया है कि इस साल 16 जुलाई तक, अमेरिका में एच-1बी विशेष व्यवसाय वीजा धारक और उनके साथ आने वाले परिवार के सदस्य कनाडा आने के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। 

तीन साल तक का होगा समय

नए आदेश के तहत स्वीकृत आवेदकों को तीन साल तक की अवधि का ओपन वर्क परमिट मिलेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिका से आने वाले एच-1बी विशेष व्यवसाय वीजा धारक कनाडा में कहीं भी काम करने में सक्षम होंगे। उनके परिवार के सदस्य (पति, पत्नी या कोई अन्य, जो उन पर आश्रित है) भी आवश्यकतानुसार कार्य या अध्ययन परमिट के साथ अस्थायी निवासी वीजा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

एक आव्रजन स्ट्रीम भी सरकार करेगी पेश 

कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेजर ने कहा कि इस साल के अंत तक, संघीय सरकार दुनिया के कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक आव्रजन स्ट्रीम भी पेश करेगी, जो तकनीकी कंपनियों के लिए काम करने के लिए कनाडा आ सकेंगे। चाहे नौकरी हो या न हो। हालांकि, आप्रवासन मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन पात्र होगा या कितने लोगों को स्ट्रीम में प्रवेश दिया जाएगा।

क्या है एच-1बी वीजा?

बता दें, एच-1बी वीजा विदेशी नागरिकों को प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित कुछ विशेष व्यवसायों में अस्थायी रूप से अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है। महामारी के दौरान, टेक कंपनियों ने पहले बड़ी संख्या में भर्तियां कीं, लेकिन बाद में छंटनी करना शुरू कर दिया। इससे बहुत से एच-1बी वीजा धारक नई नौकरियां ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here