Home Breaking News Rahul Vs BJP: राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, भाजपा के क्या हैं आरोप? जानें सबकुछ

Rahul Vs BJP: राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, भाजपा के क्या हैं आरोप? जानें सबकुछ

0
Rahul Vs BJP: राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, भाजपा के क्या हैं आरोप? जानें सबकुछ

[ad_1]


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया अमेरिका यात्रा एक बार फिर विवादों में आ गई है। भाजपा ने उनकी इस यात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया है कि राहुल गांधी ने इस दौरे के दौरान देश विरोधी लोगों से मुलाकात की। भाजपा ने जॉर्ज सोरोस और सुनीता विश्वनाथ के साथ उनकी कथित मुलाकात पर सवाल खड़े किए हैं। 

 



कहां से मामले ने तूल पकड़ा

दरअसल, भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए एनीमेटेड वीडियो ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा- क्या राहुल गांधी विदेशी ताकतों का मोहरा? इसके बाद उनके खिलाफ कर्नाटक में प्राथमिकी दर्ज की गई। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सदस्य रमेश बाबू ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का काम किया। प्राथमिकी के अनुसार, मालवीय ने वीडियो के साथ में लिखा कि राहुल गांधी खतरनाक हैं और वे प्रपंच कर रहे हैं। सैम पी जैसे लोग अधिक खतरनाक हैं जो ‘रागा’ का राग अलाप रहे हैं। वे भारत के कट्टर विरोधी हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई।


क्या हैं भाजपा के आरोप

अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भाजपा ने भी राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी की ओर से जिस सवाल का जवाब नहीं आया है, वह यह है कि क्या यह सच है कि राहुल गांधी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सुनीता विश्वनाथ से मिले थे?… जब यह हर भारतीय के लिए स्पष्ट है कि जॉर्ज सोरोस क्या करने का इरादा रखते हैं, तो राहुल गांधी उन लोगों के साथ मेलजोल क्यों कर रहे हैं जिन्हें सोरोस द्वारा वित्त पोषित किया जाता है? यह भी स्पष्ट है कि यह एकमात्र सोरोस कनेक्शन नहीं है। यहां तक कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के वैश्विक उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पाए गए थे। बेहद परेशान करने वाली बात यह है कि इसका संबंध उत्तरी अमेरिका के इस्लामिक सर्कल से है। जो लोग इस बात पर शोध करेंगे कि न्यूयॉर्क में राहुल गांधी के साथ एनआरआई बातचीत के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कैसे शुरू हुई, उन्हें तजीम अंसारी के संपर्क का पता चलेगा जिसका जमात-ए-इस्लामी के साथ संबंध है।”

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here