[ad_1]

समान नागरिक संहिता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल में कांग्रेस की सहयोगी और विपक्षी यूडीएफ गठबंधन में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का मुद्दा अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी एजेंडे के तौर पर उठाया है। उनके पास नौ साल के कार्यकाल की कोई उपलब्धि दिखाने के लिए नहीं है, इसलिए वे ऐसे मुद्दे उठाकर सरकार की विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिन पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूसीसी का मुद्दा उठाया था। इसके मद्देनजर आईयूएमएल के वरिष्ठ नेताओं ने एक अहम बैठक की। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रमुख सईद सादिक अली शिहाब थंगल, राष्ट्रीय महासचिव पी के कुन्हालीकुट्टी और सांसद ईटी मोहम्मद बशीर मौजूद रहे। इस दौरान आईयूएमएल नेताओं ने कहा कि उन्होंने यूसीसी का विरोध करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि यूसीसी सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा नहीं है, लेकिन पीएम मोदी इसे इसी तरह पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की आखिरी चाल के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास नौ साल की कोई उपलब्धि दिखाने के लिए नहीं है।
[ad_2]
Source link