[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में दूसरा एशेज टेस्ट खेला जा रहा
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट ने नुकसान पर 339 रन बनाए हैं
नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा. इस टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 83 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए. स्टीव स्मिथ (85) और एलेक्स कैरी (11) रन पर खेल रहे हैं. इंग्लैंड इस टेस्ट में 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है. चौथे पेसर के रूप में 25 साल के जोश टंग को मौका मिला और पहले ही दिन टंग ने इंग्लैंड की टीम में अपनी तूफानी गेंदबाजी से जोश भर दिया.
जोश टंग पहले दिन महंगे तो साबित हुए. लेकिन, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स को पवेलियन की राह दिखाई. पहले उन्होंने उस्मान ख्वाजा का विकेट झटका और फिर डेविड वॉर्नर का शिकार किया और टंग ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को जिन दो गेंदों पर आउट किया, वो वाकई कमाल की थी. दोनों तेजी से अंदर की तरफ आई और उस्मान-वॉर्नर का स्टम्प ले उड़ीं.
Warner GONE!
S̶t̶u̶a̶r̶t̶ ̶B̶r̶o̶a̶d̶ Josh Tongue gets his man! #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/3sw6FSU2To
— England Cricket (@englandcricket) June 28, 2023
.
Tags: Ashes, Ben stokes, David warner, England vs Australia, Steve Smith, Usman khawaja
FIRST PUBLISHED : June 29, 2023, 07:16 IST
[ad_2]
Source link