[ad_1]
हाइलाइट्स
आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से भारत में होगा
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा
नई दिल्ली. आईसीसी ने बेशक वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) के 13वें एडिशन के शेड्यूल की घोषणा कर दी हो, बावजूद इसके पाकिस्तान का इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संशय बरकरार है. पाकिस्तान को भारत में कई वेन्यू पर खेलने में आपत्ति है, ऐसे में वह अपनी भागीदारी पर चुप्पी साधे हुए हैं. आईसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगी, जहां 1 लाख से ज्यादा फैंस के पहुंचने की उम्मीद है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खूब खरी खरी सुनाई है. उन्होंने अपने बोर्ड को बताने की कोशिश की है कि यह कोई लोकल टूर्नामेंट नहीं है बल्कि वर्ल्ड कप है. इसलिए सभी पुराने गिल शिकवे भुलाकर उसे हर हाल में भारत जाना चाहिए.
बताया जा रहा है की पीसीबी भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेंहाई वोल्टेज मुकाबले में नहीं खेलना चाहता है. पीसीबी को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में भी खेलने में परेशानी है. हालांकि पूर्व पाक क्रिकेटर और कोच रहे बासित अली ने पीसीबी के इस रवैये पर सवाल उठाए हैं और उसे जमकर लताड़ लगाई है. बासित ने इस दौरान कहा है कि अहमदाबाद में खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले में दबाव पाकिस्तान नहीं भारत पर होगा.
यह भी पढ़ें: जहां 2010 में किया डेब्यू वहीं 2023 में जड़ दिया 32वां शतक, रोहित शर्मा छूट गए पीछे, फैब फोर में कहां पहुंचे स्मिथ?
‘दबाव भारत पर होगा’
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ मैं न्यूज चैनल और यूट्यूब पर सुन रहा हूं कि पाकिस्तान अपने मैच अहमदाबाद और एक अन्य वेन्यू पर खेलने को राजी नहीं है. क्यों नहीं? वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी का शेड्यूल पाकिस्तान के लिए बड़ा फायदेमंद है. यदि 1 लाख 25 हजार लोग अमदाबाद में मैच देखने आते हैं तब, दबाव भारत पर होगा ना कि पाकिस्तान पर. यदि भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान में खेलती तब, दबाव पाकिस्तान पर होता.’
‘अफगानिस्तान कोई कमजोर टीम नहीं’
भारत एशिया कप में अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा. इस बार एशिया कप आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में हो रहा है. पाकिस्तान अपने लीग मैच अपने घर में खेलेगा जबकि अन्य मैचों के आयोजन श्रीलंका में होगा. हालांकि मेजबान पाकिस्तान ही रहेगा. बकौल बासित अली, ‘ मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग इस साधारण सी चीज को क्यों नहीं समझ पा रहे हैं. अफगानिस्तान एक कमजोर टीम नहीं है, उसके पास अच्छे स्पिनर्स हैं. लेकिन मेरा कहना है कि जहां भी शेड्यूल तय किए गए हैं वहां खेलें. यह तो बकवास है कि शायद पाकिस्तान को अनुमति नहीं मिलेगी. बॉस, यह कोई लोकल टूर्नामेंट नहीं है, यह वर्ल्ड कप है.’
.
Tags: Icc world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : June 29, 2023, 19:25 IST
[ad_2]
Source link