[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज (IND vs WI) के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारत को मेजबान टीम के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हो चुका है. भारतीय टीम के साथ विंडीज दौरे पर मैनेजर के रूप में कौन जाएगा? बोर्ड ने इसकी भी घोषणा कर दी है. भारतीय टीम का विंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और सबसे आखिरी में टी20 सीरीज खेली जाएगी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव और केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज (Jayesh George) टीम इंडिया के साथ मैनेजर बनकर विंडीज का दौरा करेंगे. जयेश भी टीम इंडिया के साथ कई दौरों पर मैनेजर के रूप में जा चुके हैं. भारतीय खिलाड़ी इस समय आराम कर रहे हैं. खिलाड़ियों के 2 जुलाई तक वेस्टइंडीज पहुंचने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:बॉस… यह कोई लोकल टूर्नामेंट नहीं है, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर PCB को सुनाई खरी खरी
विदेश में पुजारा नहीं होंगे टीम इंडिया के साथ
विंडीज दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. अनुभवी चेतेश्वर पुजारा विंडीज में टीम के साथ नहीं होंगे. उन्हें चयनकर्ताओं ने टीम से ड्रॉप कर दिया है. लंबे समय बाद पुजारा टीम इंडिया के साथ विदेश में नहीं होंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अन्य बैटर्स की तरह पुजारा का बल्ला भी शांत रहा था. विंडीज दौरे पर युवा यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
विंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.
विंडीज दौरे के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान) , शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.
.
Tags: IND vs WI, India vs west indies, Team india
FIRST PUBLISHED : June 29, 2023, 20:22 IST
[ad_2]
Source link