Home Breaking News Prayagraj : अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने आवास का लोकार्पण कल, सीएम योगी सौंपेंगे चाबी

Prayagraj : अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने आवास का लोकार्पण कल, सीएम योगी सौंपेंगे चाबी

0
Prayagraj : अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने आवास का लोकार्पण कल, सीएम योगी सौंपेंगे चाबी

[ad_1]

Apart from the meeting and inauguration, CM will also go to see the residence at Lukarganj

माफिया अतीक के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बना आवास।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने आवास का लोकार्पण करेंगे। साथ ही लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह डीएसए मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह 226 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम आवास एवं स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक तथा चाबी सौंपेंगे। इनकी सूची देर रात तक तैयार की जाती रही। इस दौरान भी वह कुछ लाभार्थियों से बात कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री चार उद्यमियों को भी सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का कार्यक्रम संभावित है। सुबह करीब 11 बजे उनके आने की संभावना है। वह पहले लूकरगंज में बने आवास पर जाएंगे और लोकार्पण करने के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डीएसए मैदान पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। लूकरगंज में आवास की तरफ जाने वाली सड़क बना दी गई है। मैदान की सफाई के लिए बुधवार सुबह से जेसीबी समेत अन्य उपकरण उतार दिए गए थे। डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसरों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की एवं जरूरी निर्देश दिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here