Home Sports VIDEO:गेंद हैं या सांप की पूंछ, मैदान में ऐसे लहराई की दिग्गज का स्टंप हुआ गोल

VIDEO:गेंद हैं या सांप की पूंछ, मैदान में ऐसे लहराई की दिग्गज का स्टंप हुआ गोल

0
VIDEO:गेंद हैं या सांप की पूंछ, मैदान में ऐसे लहराई की दिग्गज का स्टंप हुआ गोल

[ad_1]

हाइलाइट्स

गेंद हैं या सांप की पूंछ
मैदान में ऐसे लहराई की दिग्गज का स्टंप हुआ गोल

नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी ‘द एशेज’ 2023 का दूसरा मुकाबला 28 जून से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस ऐतिहासिक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम पहले दिन पांच विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाने में कामयाब रही. मैच के दौरान डेविड वॉर्नर से लेकर ट्रेविस हेड तक जबर्दस्त लय में नजर आए. लेकिन विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज जोश टंग ने जिस तरह वॉर्नर को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया, उसे देख एक पल के लिए वहां उपस्थित हर कोई सन्न रहा गया.

टंग की खतरनाक गेंद पर बोल्ड हुए वॉर्नर:

एशेज 2023 के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में डेविड वॉर्नर अच्छे लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 25 वर्षीय टंग ने एक अबूझ गेंद फेंकते हुए उनका काम तमाम कर दिया. दरअसल, वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन के बीच होती अहम साझेदारी को तोड़ने के लिए कैप्टन स्टोक्स ने मोर्चे पर टंग को लाया. टंग ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और 30वें ओवर की पांचवी गेंद पर उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

Tags: Ashes, David warner, England vs Australia, Lords cricket Ground



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here