[ad_1]
02

इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम अजिंक्य रहाणे का हो सकता है. वनडे में श्रेयस अय्यर बीते कुछ वक्त से 4 नंबर पर बैटिंग कर रहे हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. लेकिन, फिलहाल वो चोटिल हैं. उनकी बैक सर्जरी हुई है और वो वर्ल्ड कप तक शायद ही फिट हो पाएं. श्रेयस की गैरहाजिरी में सूर्यकुमार यादव को मौका मिला है. लेकिन, वो नाकाम रहे हैं. भारतीय मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी है. ऐसे में सेलेक्टर्स सभी को चौंकाते हुए अजिंक्य रहाणे को मौका दे सकते हैं. हाल ही में रहाणे की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जरिए टेस्ट टीम में वापसी हुई है, ऐसे में विश्व कप के लिए भी उनकी वनडे टीम में वापसी हो सकती है. हालांकि, रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है. लेकिन आखिरी में बदलाव हो सकता है. (IPL)
[ad_2]
Source link