[ad_1]
कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ के बाद अभिनेत्री शहाना गोस्वामी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नीयत’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘यूं होता तो क्या होता’ से लेकर ‘ज्विगाटो’ तक शहाना गोस्वामी अब तक कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। फिल्म ‘नीयत’ के बारे में शहाना गोस्वामी कहती है कि इस फिल्म का किरदार बहुत दिलचस्प है, यह किरदार उनके अब तक की फिल्मों में निभाए गए किरदार से बहुत अलग है।
फिल्म ‘नीयत’ में शहाना गोस्वामी अपनी भूमिका के बारे में बातचीत करते हुए कहती हैं, ‘फिल्म ‘नीयत’ में लिसा का किरदार वास्तव में दिलचस्प लगा और कोई भी मेरे किरदार के बारे में जो सोचेगा उससे बहुत अलग है। इस फिल्म में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो उन्होंने मुझे पहले कभी नहीं देखा। इस फिल्म में कुछ अनूठे किरदारों के साथ एक मजेदार सवारी की उम्मीद कर सकते है। यह आपको रोलर कोस्टर सवारी और ऐसी जगहों की दुनिया में ले जाएगा जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।’
Jawan: शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ के म्यूजिक राइट्स की लगी महंगी बोली, जानें कितने में हुई डील पक्की?
Deepika Alia: दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट को भेजा खास तोहफा, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर जताया आभार
वहीं, बात करें अगर ‘नीयत’ की तो इस में शहाना गोस्वामी, विद्या बालन और के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, नीरज काबी, अमृता पुरी, दीपानिता शर्मा, निक्की वालिया, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली और दानेश रजवी जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी। इसकी शूटिंग स्कॉटलैंड की खूबसूरत पहाड़ियों में हुई है।
[ad_2]
Source link