Home Sports Ashes: ‘जरा भी घातक नहीं..’, पोंटिंग ने इंग्‍लैंड के बॉलर का फिर उड़ाया मजाक

Ashes: ‘जरा भी घातक नहीं..’, पोंटिंग ने इंग्‍लैंड के बॉलर का फिर उड़ाया मजाक

0
Ashes: ‘जरा भी घातक नहीं..’, पोंटिंग ने इंग्‍लैंड के बॉलर का फिर उड़ाया मजाक

[ad_1]

हाइलाइट्स

कहा, वे अब तक ऑस्‍ट्रेलिया के लिए खतरा साबित नहीं हुए हैं
लगभग हर गेम में उन्‍होंने टेल एंडर्स के विकेट लिए हैं

नई दिल्‍ली. एशेज सीरीज के पहले टेस्‍ट से इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्‍सन (Ollie Robinson) और ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के बीच जारी ‘जबानी जंग’ थमने का नाम नहीं ले रही. पोंटिंग ने कहा है कि रॉबिन्‍सन को लेकर बढ़-चढ़कर दावे किए गए, लेकिन इंग्‍लैंड का यह तेज गेंदबाज सीरीज में अब तक खतरनाक नजर नहीं आ रहा है. ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान रॉबिन्‍सन ने 100 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन इस दौरान वे 125 से 133 किमी/घंटे की गति से ही गेंदबाजी करते नजर आए हैं.

परंपरागत प्रतिद्वंद्वी इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच एशेज सीरीज प्रारंभ होने के पहले इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान नासिर हुसैन ने कहा था कि रॉबिन्‍सन सीरीज में ‘एक्‍स’ फैक्‍टर साबित हो सकते हैं, लेकिन उनका ऐसा कोई भी असर अब तक देखने में नहीं आया है. सीरीज में अभी तक उन्‍होंने 8 विकेट हासिल किए हैं. ICC Review में संजना गणेशन से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, ‘दूसरे टेस्‍ट में निचले क्रम के विकेट लेने से रॉबिन्‍सन के आंकड़े बेहतर हो गए हैं, लेकिन खेल कौशल के धनी होने के बावजूद वे अब तक ऑस्‍ट्रेलिया के लिए खतरा साबित नहीं हो पाए हैं.’

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सीरीज में वे जरा भी खतरनाक नजर आए हैं. आप उनके विकेटों को देखें तो हर गेम में उन्‍होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के विकेट लिए हैं. हां, उन्‍होंने इस पारी में मार्नस लैबुशेन को आउट किया है, लेकिन इसके अलावा उन्‍होंने नाथन लायन और जोश हेजलवुड के विकेट लिए हैं. यदि वे नंबर 10 और नंबर 11 को आउट नहीं करते तो एक ही विकेट उनके खाते में होता.’ पोंटिंग ने कहा, ‘इस बात में शक नहीं कि वह कौशल का धनी बॉलर है और किसी ने भी रॉबिन्सन के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा होता यदि उसने पिछले कुछ हफ्तों से अपने बयानों और व्‍यवहार से सुर्खियां न बटोरी होतीं.’

ODI World Cup: श्रेयस अय्यर वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर, BCCI उनकी जगह 2 खूंखार बैटर कर रहा है तैयार

एजबेस्‍टन के पहले टेस्‍ट की पहली पारी में ऑस्‍ट्रेलिया के उस्‍मान ख्‍वाजा को आक्रामक ‘सेंडऑफ’ देने के मामले में रॉबिन्‍सन की प्रतिक्रिया ने एक नए विवाद को जन्‍म दे दिया था.इंग्‍लैंड के बॉलर ने कहा था,’हमने रिकी पोंटिंग और अन्‍य सभी को ऐसा करते हुए देखा है.चूंकि इस बार ऐसा हमने किया है,इसलिए इसे स्‍वीकार नहीं किया जा रहा.’रॉबिन्‍सन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पोंटिंग ने कहा था कि इंग्‍लैंड के इस बॉलर को एशेज के इतिहास पर नजर डालने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्‍यान देना चाहिए.

Tags: Ashes, India vs Australia, Ollie Robinson, Ricky ponting

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here