Home Breaking News CGHS: केंद्र सरकार के 42 लाख सीजीएचएस लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब इतने रुपये में करा सकेंगे 36 टेस्ट

CGHS: केंद्र सरकार के 42 लाख सीजीएचएस लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब इतने रुपये में करा सकेंगे 36 टेस्ट

0
CGHS: केंद्र सरकार के 42 लाख सीजीएचएस लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब इतने रुपये में करा सकेंगे 36 टेस्ट

[ad_1]

CGHS: health ministry release the rate list of 36 tests to 42 lakh CGHS beneficiaries of central government

CGHS
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


केंद्र सरकार के 42 लाख कर्मचारी व उनके परिजन, जो सीजीएचएस के दायरे में आते हैं, उनके लिए राहत की खबर है। अब उन्हें टेस्ट के लिए ज्यादा रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विभिन्न तरह के 36 टेस्ट के रेट निर्धारित किए हैं। ये टेस्ट नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) और नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कराए जा सकते हैं। अगर किसी ‘सीजीएचएस’ लाभार्थी के लिए एनएबीएल/एनएबीएच लैब में जाना संभव नहीं है, तो उनके लिए गैर मान्यता प्राप्त लैब के रेट तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Cashless Treatment: अब छह एम्स में सीजीएचएस लाभार्थियों का कैशलेस इलाज, दावों के झंझट से मिलेगी मुक्ति

मान्यता प्राप्त लैब में इको टेस्ट 1475 रुपये में

सीजीएचएस निदेशालय द्वारा हाल ही में जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, अगर कोई लाभार्थी एनएबीएल/एनएबीएच से मान्यता प्राप्त लैब पर ईसीजी कराता है तो उसे 175 रुपये देने पड़ेंगे। यही टेस्ट गैर मान्यता प्राप्त लैब पर 150 रुपये में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में इको टेस्ट 1475 रुपये में, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 1255 रुपये देने होंगे। मान्यता प्राप्त लैब में फेटल इको टेस्ट 1600 रुपये में होगा। गैर मान्यता प्राप्त लैब में ये टेस्ट 1360 रुपयों में होगा। स्ट्रेस इको टेस्ट के लिए मान्यता प्राप्त लैब में 2400 रुपये, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 2040 रुपये लगेंगे। डी स्ट्रेस इको के लिए मान्यता प्राप्त लैब के रेट 3000 रुपये हैं। गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 2550 रुपये में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में एमआरआई कार्डियक करानी है, तो उसके लिए 8000 रुपये देने होंगे। गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 6800 रुपये देने पड़ेंगे।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here