Home Breaking News EV Buying Tips: इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी खरीदने से पहले रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

EV Buying Tips: इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी खरीदने से पहले रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

0
EV Buying Tips: इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी खरीदने से पहले रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

[ad_1]


भारत सहित दुनियाभर में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ रहा है। देश में भी कई इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी की बिक्री हो रही है। लेकिन इन्हें खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।



कितनी है रेंज

जब भी इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी को खरीदने का विचार बन रहा हो तब सबसे पहले यह बात समझनी जरूरी होती है कि जिस भी वाहन को आप खरीदेंगे, वह कितनी रेंज के साथ आता है। ऐसा इसलिए जरूरी होता है क्योंकि अगर आप दिन में 200 से 300 किलोमीटर का सफर करते हैं, तो आपके लिए कम रेंज वाली कार या एसयूवी सही पसंद साबित नहीं होगी। इसलिए जब भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बनाएं तब सबसे पहले अपनी जरूरत के मुताबिक कार या एसयूवी को शॉर्टलिस्ट करें।

यह भी पढ़ें – Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल


पावर

पेट्रोल कार या डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार में पिकअप काफी तेज होता है। साथ ही इसमें इंजन वाली कार या एसयूवी के मुकाबले आवाज भी नहीं होती। बाजार में कई विकल्प के साथ इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इनमें कुछ कम क्षमता की मोटर के साथ आती हैं और कुछ में काफी दमदार मोटर मिलती है। इसलिए इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी की पावर को भी खरीदने से पहले देखना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें – 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प


कीमत

किसी भी इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी को खरीदने से पहले यह जरूरी होता है कि उसकी कीमत क्या है। साथ ही आप किसी कार पर कितना खर्च करना चाहते हैं। आमतौर पर भारतीय बाजार में आठ लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध हैं। जिसके बाद 10 से 20 लाख, 20 से 30 लाख, 30 से 50 लाख और 50 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी भी भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें –  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज


चार्जर

कार खरीदने के साथ ही यह भी जरूरी होता है कि आपके घर, ऑफिस या दुकान के पास इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का विकल्प हो। साथ ही अगर आपके शहर में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के कम विकल्प होंगे तो कार खरीदने के बाद आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर संभव हो तो अपने घर में चार्जर लगाने के साथ ही ऐसी जगहों को भी ध्यान में रखें, जहां पर जरूरत पड़ने पर आप आसानी से अपनी कार को चार्ज कर पाएं।

यह भी पढ़ें – Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here