Home Breaking News PM Modi-Putin Talk: पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, यूक्रेन युद्ध और वैगनर मुद्दे को लेकर हुई बात

PM Modi-Putin Talk: पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, यूक्रेन युद्ध और वैगनर मुद्दे को लेकर हुई बात

0
PM Modi-Putin Talk: पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, यूक्रेन युद्ध और वैगनर मुद्दे को लेकर हुई बात

[ad_1]

Russian President Vladimir Putin Called PM Modi and discussed Ukraine armed mercenary mutiny

पीएम मोदी और पुतिन।
– फोटो : ANI

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जारी युद्ध और उससे उपजे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन के जरिए बातचीत की। इस दौरान यूक्रेन के आसपास की स्थिति और वैगनर मुद्दों पर बात हुई। दोनों ने इन्हें कैसे हल किया जाए, इस पर बात की।

पुतिन का पीएम मोदी को फोन ऐसे वक्त पर आया है, जब हाल ही में पीएम अमरिका का ऐतिहासिक दौरा कर के वापस लौटे हैं। रूस और अमेरिका की तनातनी की वजह कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पुतिन के फोन ने उन पर विराम लगा दिया है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति गुरुवार को एक कार्यक्रम में भारत-रूस के रिश्तों पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की थी।

पीएम मोदी को बताया था दोस्त

रूस में घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी बेहतरीन काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कुछ सालों पहले मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर साफ तौर पर दिख रहा है। पीएम मोदी ने एक ऐसी अर्थव्यवस्था के निर्माण पर जोर दिया जो विदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करने के बजाय स्वयं आधुनिक सामान, सेवाओं और तकनीकों को तैयार करते हैं।

रूसी राजदूत ने भी की सराहना

हाल ही में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी नई दिल्ली में कहा था कि रूस-भारत रणनीतिक साझेदारी ने ताकत दिखाई है। हम पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहे हैं। कुछ लोग रूस के बारे में झूठ परोस रहे हैं। रूस-भारत संबंधों को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here